Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   187 officers including DC and SP Absent from duty in Lahaul Valley himachal

बर्फ की आड़ में डीसी और एसपी समेत 187 अफसर लाहौल घाटी से नदारद

Tue, 21 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
187 officers including DC and SP Absent from duty in Lahaul Valley himachal
फाइल फोटो

हिमाचल के दुर्गम क्षेत्र लाहौल घाटी में सरकारी तंत्र के हालात बेहद चिंतनीय हैं। बर्फ की आड़ में डीसी, एसपी, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों सहित 187 अधिकारी और कर्मचारी घाटी से नदारद हैं। कुछ कर्मचारी आवश्यक कार्यों के चलते तो कुछ मेडिकल या किसी तरह का बहाना बनाकर घाटी से बाहर हैं। लगभग 80 फीसदी ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हैं जो बिना कारण घाटी से बाहर हैं। इसका खामियाजा लाहौल की जनता को भुगतना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


घाटी के लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि लाहौल के दो प्रशासनिक अधिकारी ऐसे हैं, जो एक अधिकारी घाटी से बाहर निकलता है तो दूसरा जिम्मेवारी संभालता है। इस तरह प्रशासनिक जिम्मेवारियां संभाले जाने से लोगों में रोष है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाम कसी जाए, जो लंबे समय से बिना छुट्टी लाहौल से बाहर हैं। घाटी के कुछ विभागों में इस समय आधा स्टाफ दफ्तरों से गायब है। ऐसे में लोगों को अपने कामकाज निपटाने के लिए परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन


घाटी के गणेश लाल, राम सिंह, सरन दास, विजय कुमार और सुरेश कुमार ने कहा कि कई अधिकारी व कर्मचारी ऐसे हैं, जो बर्फ की आड़ में कुछ दिन के लिए छुट्टी लेकर बाहर जाते हैं। काफी दिन तक कई बहाने बनाकर ड्यूटी पर नहीं लौटते हैं। राम सिंह और सुरेश कुमार ने कहा कि ऐसे अधिकारी, कर्मचारी मार्च में एकमुश्त मिलने वाली एडवांस राशि के दौरान अपने दफ्तरों में हाजिरी भरते हैं। गणेश लाल और विजय कुमार ने कहा कि इतने अधिकारियों, कर्मचारियों के एकसाथ घाटी से गायब रहने पर लोगों के कामकाज कैसे निपटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू उड़ान समिति के कार्यालय में वर्तमान में कुल्लू से लाहौल जाने के लिए कुल 18 जनवरी तक 448 यात्रियों के आवेदन हैं। इसमें 187 अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं। उधर, कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि बिना छुट्टी और बिना कारण नदारद रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने जनता के कार्यों में व्यवधान पर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed