{"_id":"5cba0684bdec2214314985a2","slug":"181555695236-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर जाखू में पालतू कुत्ते ने काटा राहगीर, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर जाखू में पालतू कुत्ते ने काटा राहगीर, लोगों में दहशत
Sat, 20 Apr 2019 10:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोअर जाखू में एक रिहायशी मकान में रहने वाले व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने एक युवक को बुरी तरह काट दिया। कुत्ते ने युवक के दायें पैर दांत लगाए हैं। उधर कुत्ते के काटने के बाद मचे शोरशराबे और लोगों की उमड़ी भीड़ के बाद मकान मालिक खुद युवक को तुरंत रिपन अस्पताल लाया। यहां पर युवक को इंजेक्शन लगाकर उपचार दिया गया।
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर रिचमाउंट से जाखू के लिए लोग जा रहे थे। इसी बीच एक युवक जो किराये के मकान में रहता हैं को पालतू कुत्ते ने काट लिया। युवक की चीख पुकार के बाद अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ और आक्रोश के चलते कुत्ते के मालिक ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने आरोप लगाया कि काफी समय से यह पालतू कुत्ता राह चलने वाले लोगों पर झपट चुका है। लोगों ने मांग की है कि मकान मालिक कुत्ते को बांधकर रखे।
विज्ञापन
जाखू वार्ड की पाषर्द अर्चना धवन ने बताया कि रिचमाउंट और टिटला होटल के पास एक कुत्ते के काटने की शिकायत आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कुत्ता राह चलने वाले लोगों को बुरी तरह काटकर लहूलुहान कर रहा है।
विज्ञापन