{"_id":"5c9126f0bdec222aaf37bb22","slug":"181553016560-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 52 सीटर बसों के प्रवेश पर लगेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 52 सीटर बसों के प्रवेश पर लगेगी पाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस विभाग और एचआरटीसी ने संयुक्त कवायद शुरू की है। पुलिस विभाग के प्रस्ताव पर मंगलवार को एचआरटीसी मुख्यालय में बैठक का आयोजन कर विचार विमर्श किया गया। बैठक में फैसला लिया कि एचआरटीसी की 52 सीटर लंबी बसें पीक ऑवर्स के दौरान शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। सुबह 9 से 11 और शाम 4 से 6 बजे के बीच यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
स्कूल खुलने के बाद आए दिन शहर में लग रहे जाम के कारण लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए पुलिस विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। पुलिस विभाग का मानना है कि पीक ऑवर्स के दौरान शहर में बड़ी बसों के प्रवेश से जाम की समस्या पेश आ रही है। शहर के सर्कुलर रोड पर जगह तंग होने के कारण 52 सीटर बसें आसानी से नहीं मुड़ पाती।
विज्ञापन
जब यह बसें सवारियां चढ़ाने और उतारने के लिए स्टॉपेज पर रुकती हैं तो इनके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। अगर एक बड़ी बस शहर के भीतर खराब हो जाए तो पूरा दिन ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाती है। अगर इन बसों की पीक ऑवर के दौरान शहर में एंट्री रोक दी जाए तो काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। इसके अलावा बसों के ओल्ड बस स्टैंड में ठहराव का समय निर्धारित करने पर भी चर्चा की गई है।
विज्ञापन
विधानसभा चौक से मेल हट शिफ्ट करने का भी प्रस्ताव
शहर के एंट्री प्वाइंट टूटीकंडी क्रासिंग से विक्ट्री टनल तक लगने वाले जाम की समस्या के समाधान पर भी बैठक में चर्चा की गई है। रेलवे स्टेशन की एंट्री के पास विधानसभा चौक के किनारे डाक विभाग के मेल हट के पास डाक पार्सल लाने ले जाने वाली एचआरटीसी बसें रुकती हैं। इन बसों के कारण यहां जाम लगता है। एचआरटीसी डाक विभाग से मेल हट आईएसबीटी शिफ्ट करने का आग्रह करेगा।
शहर में प्रवेश नहीं करेंगी 52 सीटर बसें : कमल
बड़ी बसों के कारण शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आ रही है। एचआरटीसी प्रबंधन के साथ बैठक में 52 सीटर बसों को पीक ऑवर के दौरान शहर में प्रवेश न देने का फैसला लिया गया है। एचआरटीसी विधानसभा चौक से मेल हट को शिफ्ट करने का मामला भी डाक विभाग से उठाएगा। - कमल वर्मा, डीएसपी ट्रैफिक शिमला