{"_id":"5c59c6c7bdec223c5d7e310e","slug":"181549387463-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से बचाएगी मुश्की कपूर और अजवायन की सुगंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से बचाएगी मुश्की कपूर और अजवायन की सुगंध
Wed, 06 Feb 2019 10:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 06 Feb 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से बचाने में मुश्की कपूर और अजवायन की सुगंध आपकी मदद करेगी। यह दावा है आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों का। आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वह मुश्की कपूर और अजवायन को एक पोटली में बांधकर अपने पास रखें। इसके बाद थोड़ी-थोड़ी देर में इसके सूंघते रहें, इससे आप स्वाइन फ्लू की चपेट में नहीं आएंगे। इनकी सुगंध में पाए जाने वाले तत्व आपको स्वाइन फ्लू के वायरस से दूर रखेंगे। यह जानकारी आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों की मंगलवार को हुई बैठक में जिला शिमला के आयुर्वेद अधिकारी डॉ. केडी शर्मा ने दी।
विज्ञापन
शहर में स्वाइन फ्लू से मरीजों की मौत के बाद आयुर्वेद विभाग भी सतर्क हो गया है। इसी के मद्देनजर आयुर्वेद विभाग ने स्वाइन फ्लू के वायरस से बचाव को लेकर बैठक बुलाई थी। इसमें डॉक्टरों ने कई अहम सुझाव दिए। डॉक्टरों को निर्देश दिए गए कि वह ओपीडी में आए मरीजों को आयुर्वेद तरीके से वायरस से बचाव की जानकारी दें। अब तक शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में बीमारी से सात मरीजों की मौत हो चुकी है और लगातार मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
जिला शिमला के आयुर्वेद अधिकारी डॉ. केडी शर्मा ने स्वाइन फ्लू के वायरस से बचाव को लेकर साथ में मुश्की कपूर और अजवायन की पोटली रखने की हिदायत दी। बताया कि इसे लोगों को लगातार सूंघना है। ऐसा करने से स्वाइन फ्लू का वायरस दूर रहेगा। बैठक में विशेष कार्य अधिकारी डॉ. करमजीत शर्मा, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विन शर्मा और वरिष्ठ आयुर्वेदिक डॉ. अनुराग विजयवर्गीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
तुलसी और गिलोय का काढ़ा बनाएं
जिला शिमला के आयुर्वेद अधिकारी डॉ. केडी शर्मा ने बताया कि तुलसी, अदरक, गिलोय, काली मिर्च और बनफ्शा को चाय की तरह उबालकर सुबह और शाम इसका सेवन करें। इससे मरीज के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इसे बच्चे से लेकर बूढ़ा व्यक्ति पी सकता है। इससे स्वाइन फ्लू से राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों को सलाह कि वह समय पर भोजन करें और ठंड से बचें। ठंडे पानी की जगह गरम पानी का इस्तेमाल करें। इसके साथ स्वच्छता का भी ख्याल रखें।