फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सतलुज और पबर नदी पर स्थपित नौ पट्टो की हुई निलामी

सतलुज का एक खनन पट्टा 81 लाख में नीलाम

Wed, 26 Sep 2018 09:13 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
सतलुज और पबर नदी पर स्थपित नौ पट्टो की हुई निलामी

दीपक मेहता

विज्ञापन

शिमला। उद्योग विभाग (भौमिकीय शाखा) की ओर से मंगलवार को सतलुज और पबर नदी पर स्थापित नौ खनन पट्टे नीलाम किए गए। इसमें एक रामपुर के एक जबकि रोेहड़ू के आठ पट्टो पर बोलीदाताओं ने एक से बढ़कर एक बोली लगाई। खनन नीलामी सीमित की चेयरमैन की अध्यक्ष एडीएम अतिरिक्त दंडाधिकारी प्रभा राजीव की अध्यक्षता में लघु खनिज खानों की नीलामी की प्रक्रिया निपटाई गई। इस मौके पर खनन महकमे के इंस्पेक्टर प्रेम वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। खानों की नीलामी में बद्दी के अभिषेक चौधरी ने सबसे ज्यादा 81 लाख की बोली रामपुर बुशैहर के दत्त नगर खान पर लगाई। खनन विभाग को इस दौरान नौ पट्टो में 64 लाख की नीलामी में तीन करोड़ 87 लाख पचास हजार का राजस्व अनुदान प्राप्त हुआ।
साढ़े बारह बजे महकमे के सहायक भू-वैज्ञानिक अतुल शर्मा ने सबसे पहले रामपुर के दत्तनगर पट्टे की छह लाख से बोली की शुरुआत की गई। इसके बाद रोहड़ू में पबर नदी के लघु खनिज पट्टे नीलाम हुए। भूवैज्ञानिक पुनीत गुलेरिया ने बताया कि जिले के नौ खनिज खानों की नीलामी कर दी है।
विज्ञापन


बिजौरी पट्टे पर लगी सबसे अधिक बोली
रोेहड़ू के पंबर नदी खड पर स्थापित आठ लघु खनिज पट्टे नीलाम हुए। इसमें एचएम शर्मा ने 16.50 लाख की बोली मुंगरा नादल खड्ड 314, अजय सौंटा ने 26 लाख की बोली मंगुरा नादल खड्ड 315, जय चौहान ने 46 लाख की बोली संदौर खड्ड, अजीत तेजटा ने 36 लाख की बोली बंछुना खड्ड, किशोरी लाल ने 19 लाख की बोली पटसेरी खड्ड, राजेंद्र सिंह ने 43 लाख की बोली बखेरना खड्ड, कपिल राजटा ने 40 लाख की बोली जाखर खड्ड पर लगाई। इसके बाद राजेंद्र सिंह नेगी ने 80 लाख की बोली बिजौरी खड्ड के पट्टे पर लगाई जोकि रोहड़ूू के आठ खनिज पट्टो में सबसे ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- दतनगर की तरह बढ़कर बोली लगाओ
रोहड़ू के मुुंगरा नादल पट्टे की बोली छह लाख से शुरू हुई। इसमें सात बोलीदातों ने बोली लगाई। बोली 16 लाख तक जाने के बाद रुक गई। इसके बाद अधिकारी ने कहा कि इस पट्टा को क्षेत्रफल तो रामपुर पट्टे से कई गुना अधिक है। दत्तनगर की तरह बढ़कर बोली लगाओ। इसके बाद बोलीदातों ने कहा जनाब नदी में पानी कम आता है। इसके बाद अधिकारी ने कहा बोलीदाता प्रतिष्ठा बनाए रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed