{"_id":"5b3f9fc84f1c1b86468b4eda","slug":"181530896328-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन और आढ़तियों में विवाद, सब्जी मंडी बंद करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन और आढ़तियों में विवाद, सब्जी मंडी बंद करने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढली सब्जी मंडी में शुक्रवार शाम जिला प्रशासन और आढ़ती में लाइसेंस दिखाने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि अब रविवार से सब्जी मंडी बंद हो सकती है।
विज्ञापन
उपायुक्त के दिशानिर्देश पर शुक्रवार शाम करीब तीन बजे एसडीएम ग्रामीण अनिल शर्मा और एडीएम लॉ एंड आर्डर अधिकारियों के साथ ढली सब्जी मंडी पहुंचे थे। एसडीएम ने मंडी में कई आढ़तियोें के लाइसेंस चेक किए। इसी दौरान एक आढ़ती से जब लाइसेंस मांगा तो बहसबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन
आढ़ती बोला कि लाइसेंस उसके पास नहीं बल्कि दुकान पर है। उधर, अधिकारी ने कहा कि उन्हें दस्तावेज दिखाने ही होंगे। लेकिन विवाद खड़ा हो गया। मौके पर बाकी आढ़ती भी जमा हो गए और नारेबाजी शुरू हो गई। आढ़ती ने दस्तावेज नहीं दिखाए और बहसबाजी बढ़ती गई।
विज्ञापन
आढ़तियों ने जहां प्रशासन पर मनमानी के आरोप लगाए तो प्रशासन का कहना था कि किसानों और बागवानों से ठगी न हो, इसके लिए दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद आखिरकार जिला प्रशासन की टीम को यहां से लौटना पड़ा।
चेयरमैन के कहने पर टाली हड़ताल- विवाद के बाद आढ़ती एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष नाहर सिंह चौधरी की अगुवाई में तुरंत मंडी कमेटी के चेयरमैन नरेश शर्मा के पास पहुंचा और शिकायत की। लाइसेंस देखने का काम कमेटी का है।
प्रशासन यातायात और सफाई जैसी समस्याओं को तो हल कर नहीं पा रहा। अब उल्टा आढ़तियों को परेशान कर रहा है। एसोसिएशन ने लिखित में चेतावनी दी कि शनिवार से ही काम ठप कर दिया जाएगा।
इस पर चेयरमैन ने आढ़तियों को समझाया कि मामले को प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। चेयरमैन के कहने पर एसोसिएशन ने फिलहाल एक दिन के लिए हड़ताल टाल दी है।
किसानों-बागवानों को होगा लाखों का नुकसान- शिमला, सोलन और सिरमौर से इन दिनों ढली सब्जी मंडी में शिमला मिर्च, टमाटर, फ्रासबीन, गोभी जैसी फसलों की खेप पहुंच रही है। किसान खुद गाड़ियों में सब्जियां बेचने मंडी पहुंच रहे हैं।
इसके अलावा सेब, नाशपाती और दूसरे फलों का कारोबार शुरू हो गया है। अपर शिमला से आए दिन दर्जनों गाड़ियां ढली पहुंच रही हैं। यदि मंडी एक दिन भी बंद रहती है तो किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ेगा। वहीं, शहर में सब्जियों और फलों के दामों में भी इजाफा हो जाएगा।
बैठक में बागवानों ने की थी शिकायत- हाल ही में जिला प्रशासन से हुई बैठक के दौरान कुछ बागवानों ने शिकायत की थी कि मंडी में कई आढ़ती बिना लाइसेंस बैठते हैं। यह लाखों का सेब लेकर कई बार फरार हो जाते हैं। पहले ही कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन से मांग की थी कि इनकी चेकिंग की जाए। इसी के तहत एसडीएम शुक्रवार को मौके पर गए थे।
चेकिंग के नाम पर दुर्व्यवहार- लाइसेंस चेक करने के नाम पर आढ़तियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। हमें लाइसेंस मिले हैं, तभी तो मंडी के अंदर बैठे हैं। यदि अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो रविवार से आढ़ती काम नहीं करेंगे। मंडी बंद रखी जाएगी। - नाहर सिंह चौधरी, अध्यक्ष, आढ़ती एसोसिएशन ढली सब्जी मंडी
आज उपायुक्त से करेंगे बात- आढ़ती एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला है। उनकी शिकायत को लेकर उपायुक्त से भी बात कर ली गई है। शनिवार सुबह इस मामले पर उपायुक्त के साथ बैठक होगी। फिलहाल शनिवार को मंडी खुली रहेगी। - नरेश शर्मा, चेयरमैन, मंडी मार्केट कमेटी
लाइसेंस दिखाने को कहा था- डीसी की तरफ से मिले दिशा निर्देशों और किसानों की शिकायतों के बाद ही मंडी में लाइसेंस चेक करने गए थे। इसी दौरान एक आढ़ती ने लाइसेंस नहीं दिखाया बल्कि उल्टा बहसबाजी शुरू कर दी।
हम सिर्फ सरकार की ओर से जारी लाइसेंस दिखाने को कह रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं किया। मंडी में शौचालय, यातायात जैसी समस्याओं का भी हमने निरीक्षण किया है ताकि किसानों, बागवानों और आढ़तियों को दिक्कत न हो। - अनिल शर्मा, एसडीएम शिमला ग्रामीण