फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   निजी कॉलेज में प्रवेश अनियमितता पर मांगी जांच

निजी कॉलेज में प्रवेश अनियमितता पर मांगी जांच

Fri, 05 Jan 2018 10:54 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
निजी कॉलेज में प्रवेश अनियमितता पर मांगी जांच
शिमला।
विज्ञापन

एसएफआई की विवि इकाई ने विवि से संबद्ध निजी कॉलेज में प्रवेश में हुई अनियमितता की जांच की मांग की है। इकाई अध्यक्ष जीवन ठाकुर और सचिव अनिल नेगी का आरोप है कि कॉलेज ने बिना सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी किए अपने स्तर पर ही बारह छात्राओं को प्रवेश दिया है। इसमें विवि के नियमों की अनदेखी की गई है। एसएफआई लगातार इस पूरे मामले की जांच की मांग कर रही है। कहा कि कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कुलपति के निर्देशों पर कॉलेज को नोटिस दिया गया, मगर प्रक्रिया अब ठप पड़ गई है। नोटिस का जवाब आए पांच दिन बीत चुके हैं। शुक्रवार को एसएफआई का प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान से फिर मिला और मामला उठाया। मांग की कि मामले की जांच को एक कमेटी तुरंत बनाई जाए। इसके लिए जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन और विवि के अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाए। जांच कमेटी में विवि का कोई भी अधिकारी सदस्य नहीं होना चाहिए। जांच कमेटी की रिपोर्ट को ईसी में ले जाया जाए और वहीं तय हो कि कॉलेज के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। नेगी ने चेताया कि यदि जल्द जांच कमेटी न बनाई गई तो एसएफआई आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed