फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   खबर एक

विकास के लिए ब्लू प्रिंट होगा तैयार

Mon, 01 Jan 2018 07:50 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबर एक

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जुब्बल (रोहड़ू)।
नवनिर्वाचित विधायक नरेंद्र बरागटा ने सोमवार को पहली बार जुब्बल पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान बरागटा ने जुब्बल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बरागटा ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई के विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा, जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों से सुझाव लिए जाएंगे। अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से विकास को गति दी जाएगी।

विधानसभा चुनाव के समय जारी किए गए दृष्टि पत्र के सभी वायदोें को पूरा किया जाएगा। बरागटा ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में बीते छह माह में बिना बजट के जितने भी शिलान्यास हुए हैं, उनके लिए बजट की व्यवस्था की जाएगी। जुब्बल-नावर-कोटखाई में केंद्र की योजनाओं को लाया जाएगा। इसके लिए विभागों से आवश्यक सुझाव लिए जाएंगे। बरागटा ने कहा कि उनका उद्देश्य जुब्बल-नावर-कोटखाई को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है। इसके लिए वे पांच साल तक कार्य करेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक से पहले बरागटा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक का आयोजन किया। बरागटा ने कहा कि जुब्बल, कोटखाई-नावर क्षेत्र का भाजपा कार्यकर्ता कमजोर नहीं है। उन्हें मंत्रिमंडल में भले ही कोई स्थान नहीं मिला है पर विधानसभा क्षेत्र से वे विधायक है। विधायक के नाते वे यहां की हर समस्या का समाधान करवाएंगे। इसमें कोई हस्तक्षेप उन्हें स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही जुब्बल-कोटखाई और नावर की जनता का आभार जताया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक, महामंत्री राकेश शर्मा, सतीश पिरटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश जगीथटा, भाजयुमो अध्यक्ष अशोक जस्टा, एसडीएम रोहड़ू घनश्याम दास शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed