फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   झगड़ा करने से रोका तो पीट दिया होमगार्ड कर्मी

झगड़ा करने से रोका तो पीट दिया होमगार्ड कर्मी

Thu, 15 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
झगड़ा करने से रोका तो पीट दिया होमगार्ड कर्मी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ की ग्राम पंचायत कोटी पधोग में मां भागेश्वरी मेले में हो रहे झगड़े को शांत करवाने गया होमगार्ड कर्मी को ही लोगों ने पीट डाला। यही नहीं लोगों ने होमगार्ड कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। होमगार्ड जवान की शिकायत के बाद राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में राजगढ़ क्षेत्र में बतौर होमगार्ड तैनात कोटी पधोग निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह ने बताया कि उसकी ड्यूटी कोटी पधोग के भागेश्वरी मेले में लगी हुई थी। इस दौरान उसका साथी ब्रह्मदत्त भी उसके साथ ड्यूटी पर था। वीरेंद्र ने बताया कि बुधवार को करीब दो बजे कुंथल पशोग निवासी विनोद उर्फ मोंटू तथा वीरेंद्र कुछ लोगों के साथ झगड़ा कर रहे थे। इस पर होमगार्ड कर्मी ने दोनों को एक दूसरे से अलग किया तो यह दोनों उलटा उसे साथ लड़ने लगे। इस दौरान दोनों ने उसकी वर्दी फाड़ दी तथा ड्यूटी के बाद देख लेने की धमकी दी। होमगार्ड कर्मी वीरेंद्र ने बताया कि उसके बाद बुधवार शाम को जब वह मेला मैदान में ड्यूटी पर था तो दोनों कुछ अन्य लोगों के साथ आए और मारपीट करने लगे। वीरेंद्र ने बताया कि इस दौरान मेरे सिर पर किसी ठोस चीज से वार किया गया। इस कारण वह बेहोश हो गया। जब होश आया तो देखा स्थानीय निवासी दिनेश नेगी व नरेंद्र सिंह अपनी गाड़ी में राजगढ़ अस्पताल लेकर गए तथा इलाज करवाया। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने होमगार्ड जवान वीरेंद्र की शिकायत पर कुंथल पशोग विनोद उर्फ मोंटू तथा इसी गांव के वीरेंद्र के खिलाफ भादंसं की धारा 353, 332, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed