{"_id":"6a5b7f5efd42f1f8de003cce","slug":"18-ration-depots-will-be-opened-in-the-district-including-at-mashobra-dhenda-and-sunni-shimla-news-c-19-sml1002-755620-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मशोबरा, ढेंडा और सुन्नी समेत \nजिले में खुलेंगे 18 राशन डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मशोबरा, ढेंडा और सुन्नी समेत जिले में खुलेंगे 18 राशन डिपो
विज्ञापन
शहरी और गांवों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
नए डिपो से लोगों को मिलेगा सस्ता राशन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जरूरत के आधार पर 18 नए राशन डिपो खोले जाएंगे। इनमें मशोबरा, ढेंडा, सुन्नी, ठियोग, रामपुर और कुपवी समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा।
इससे लोगों को राशन लेने के लिए अपने गांवों से कई किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस संबंध में शनिवार को आयोजित जिला सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक में प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिले के दूरदराज और जरूरतमंद क्षेत्रों में राशन वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कई आवश्यक निर्देश जारी किए। बैठक में नए प्रस्तावों के साथ पूर्व से लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में बताया कि जुब्बल विकास खंड के कुड्डू, भोलाड़, झगटान और नंदपुर, चौपाल के सरैन, नारकंडा के खनेटी, चिड़गांव के सराहन, बसंतपुर के देवीधार, सुन्नी वार्ड-2, ननखड़ी के खलटूधार, रामपुर के शाह वार्ड-4 और व्यूथल, ठियोग, मशोबरा, कोटखाई के गरावग, गुम्मा और झड़ग, कुपवी के बाघी वार्ड तथा टुटू के ढेंडा समेत कई क्षेत्रों में नई उचित मूल्य दुकानों के संचालन के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी प्रस्तावों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र क्षेत्रों में नए राशन डिपो खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक विभिन्न योजनाओं के तहत खाद्यान्न की उपलब्धता और वितरण की भी समीक्षा की गई। जिला स्तरीय सतर्कता समिति ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।