फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   18 gangs serving white poison busted in the district, 215 accused arrested so far

Shimla News: जिले में सफेद जहर परोसने वाले 18 गिरोहों का भंडाफोड़, अब तक 215 आरोपी दबोचे

Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
18 gangs serving white poison busted in the district, 215 accused arrested so far
शिमला के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश से हो रही चिट्टा तस्करी, इस साल 101 से अधिक मामले किए गए हैं दर्ज
विज्ञापन

नेपाल से शिमला तक पहुंच रही है अफीम, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने शिमला में पांच राज्यों से चिट्टा तस्करी कर रहे 18 गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। इसमें गिरोह के सरगना समेत पैडलरों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इसके अलावा नेपाल से हो रही अफीम की तस्करी को भी ध्वस्त करने में पुलिस को कामयाबी मिली है।
इस साल अभी तक पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 101 केस दर्जकर 215 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी के ज्यादातर मामलों की जांच में सामने आया है कि शिमला के सबसे अधिक चिट्टे की तस्करी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश से हा रही है। इन क्षेत्रों से अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय गिरोह नशा तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने इन राज्यों में सक्रिय गिरोहों का भंडाफोड़ करने के लिए कार्रवाई शुरू की। इसमें वांछित अभियुक्तों जैसे लूकस और डेविड को पंजाब तथा हरियाणा राज्यों से गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी के बड़े मामलों में एक करोड़ से अधिक की एलएसडी का मामला भी सामने आया है। इसमें पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एसटीएफ के चार पुलिस कर्मी शामिल थे। इसके अलावा अंबाला से चलाए जा रहे चिट्टा तस्करी के नेटवर्क में पुलिस ने 288 ग्राम चिट्टा जब्त किया था। यह गिरोह अंबाला से शिमला के लिए नशा पहुंचाकर युवाओं को सप्लाई करता था।
विज्ञापन


83 ग्राम चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने दूसरे राज्यों से चल रहे लोकेशन बेस्ड नशा तस्करी के नेटवर्क का भी खुलासा किया है। यह गिरोह जुब्बल और आसपास के क्षेत्र में वीडियो बनाकर युवाओं को नशे की सप्लाई करते थे। नेपाल से आई 11.5 किलो अफीम की खेप को भी पुलिस ने पकड़ा। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और 12 लाख कैश जब्त किया गया। मामले में आगामी करते हुए पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से दो किलो से ज्यादा अफीम पकड़ी। शाही महात्मा गैंग का मुख्य सरगना और सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी डेढ़ साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने वर्ष 2026 में अभी तक बैकवर्ड लिकेंज के आधार पर 27 आरोपियों की गिरफ्तारी किया है। यह संख्या पिछले 5 वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट्स
नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इन चार महीनों में ही पुलिस ने 19 ऐसे बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यही वजह है कि जिले में नशे की सप्लाई चेन टूटी है। पुलिस का मकसद युवाओं की जिंदगी को नशे से बचाना है। इसको लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article