फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   17th Job Fair held in Shimla, Union Minister handed over appointment letters to 93 youth, PM addressed

शिमला में 17वां रोजगार मेला: हिमाचल के 93 युवाओं को केंद्रीय राज्य मंत्री वर्मा ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Fri, 24 Oct 2025 12:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Oct 2025 12:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठानों में नौकरी लगने पर संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
17th Job Fair held in Shimla, Union Minister handed over appointment letters to 93 youth, PM addressed
शिमला में 17वां रोजगार मेला: केंद्रीय मंत्री ने 93 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर के 40 स्थानों पर शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठानों में नौकरी लगने पर संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दीं। राजधानी शिमला के सीपीआरआई परिसर में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय बीएल वर्मा ने 93 युवाओं को नियुक्त पत्र दिए। नवनियुक्त कर्मचारी गृह विभाग, रेलवे, वित्तीय सेवाएं विभाग, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर, उच्च शिक्षा विभाग ( आईआईटी मंडी), पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय और भारतीय डाक विभाग में सेवाएं देंगे। इस अवसर पर शिमला से सांसद सुरेश कश्यप और मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन





 

बीएल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 16 रोजगार मेलों का आयोजन किया जा चुका है। केंद्र सरकार मिशन मोड पर काम करती है। निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर प्रदान करने का काम किया जा रहा है। सरकार छोटे और बड़े सभी प्रकार के उद्योग स्थापित करने के लिए भी सुविधा प्रदान कर रही है। रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए रोजगार को केवल नीति नहीं, एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इससे युवाओं में नया भरोसा जागा है कि मेहनत का फल अवश्य मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मयोगी पोर्टल का जिक्र करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से नवनियुक्त युवाओं को प्रशिक्षण देने का काम भी तेजी से हो रहा है। वर्तमान समय में भर्ती में पारदर्शिता, पदोन्नति में गति और विवादों का तुरंत समाधान, यह तीनों केंद्र सरकार की उपलब्धियां रही है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से अब तक करोड़ों युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण प्रदान करने का काम हो चुका है। इसके अलावा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से भी करोड़ों युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाया जा चुका है। 2014 तक करीब 350 स्टार्टअप होते थे।

विज्ञापन

आज इनकी संख्या 1.60 लाख से अधिक हो गई है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह ने कहा कि रोजगार मेले नए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को सम्मान देने का प्रतीक है। डाक विभाग को इस पूरे आयोजन का नोडल विभाग बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर सीजीएमटी बीएसएनएल चरण सिंह, मुख्य प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया विभु कांत शर्मा, आयकर अधिकारी वरुण खारी और रेलवे चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिता मीना भी मौजूद रहे।

बिहार चुनाव में पीएम मोदी ही एनडीए का चेहरा : वर्मा
केंद्रीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय बीएल वर्मा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही एनडीए का चेहरा हैं। इंडी गठबंधन के नेता आपस में भिड़ रहे हैं। दावा किया कि एनडीए बहुमत से जीतेगा।

शुक्रवार को राजधानी शिमला में आयोजित रोजगार मेले के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि एनडीए सही समय पर मुख्यमंत्री चेहरे का निर्णय लेगी। बहुमत से बिहार में एनडीए सरकार बनाएगी। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन आपस में ही लड़ रहा है और टिकटों को लेकर भी मारामारी हो रही है। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को केंद्र सरकार मुफ्त अनाज देने का काम कर रही है। उसमें गुणवत्ता का भी ख्याल रखा जा रहा है। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के माध्यम से देश के किसी भी कोने में गरीब अनाज ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed