Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हरियाणा रोडवेज की हड़ताल का असर

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल से मुश्किल में हजारों मुसाफिर

Wed, 08 Aug 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 08 Aug 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की हड़ताल का असर

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के कारण मंगलवार को शिमला से चंडीगढ़, अंबाला और दिल्ली सहित करीब एक दर्जन रूटों पर बस सेवा पूरी तरह ठप रही। ऐसे रूटों जहां सिर्फ हरियाणा रोडवेज की बसें ही चलती हैं वहां यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


शिमला टूटीकंडी आईएसबीटी बस पार्किंग में सोमवार रात सिर्फ आठ बसें पहुंच। सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार रात 12 बजे तक हड़ताल के चलते यह बसें सुबह के समय खाली ही चंडीगढ़ की ओर रवाना हो गई। हालांकि गुरुग्राम से शिमला पहुंची एक बस दिन भर आईएसबीटी बस पार्किंग में खड़ी रहीं। हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के कारण मंगलवार को एचआरटीसी और पंजाब रोडवेज की बसों में भीड़ रही। इस कारण जहां यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी वहीं बसें न मिलने से भी हजारों लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


एचआरटीसी बसों में रही भीड़ : शर्मा
मंगलवार को हरियाणा रोडवेज बसें नहीं चलीं। सामान्य तौर पर यहां पार्क होने वाली 20 में से सात बसें ही आईएसबीटी पहुंची और मंगलवार तड़के रवाना हो गईं। हरियाणा रोडवेज बसें न चलने से एचआरटीसी और पंजाब रोडवेज की बसों में रश अधिक रहा। जगह जगह सड़कें बंद होने से बसें देरी से आईएसबीटी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक शर्मा आपरेशन मैनेजर, आईएसबीटी

इन रूटों पर बसें न चलने से हुई दिक्कत
रूट समय

रामपुर से झझर 3:20 बजे सुबह
शिमला से रेवाड़ी 4:00
शिमला से गुरुग्राम 5:28
शिमला से यमुनानगर 7:30
शिमला से फरीदाबाद 10:36
शिमला से यमुनानगर 1:06
शिमला से यमुनानगर 1:52
शिमला से यमुनानगर 2:06
शिमला से यमुनानगर 2:12
शिमला से कुरुक्षेत्र 3:48
शिमला से झझर 4:18
शिमला से गुरुग्राम 8:20
शिमला से गुरुग्राम 8:30
शिमला से फरीदाबाद 9:00
शिमला से नारनौल 9:10
इसके अलावा हड़ताल के चलते मंगलवार को शिमला से चंडीगढ़, अंबाला और दिल्ली रूट पर करीब पचास बसें नहीं चलीं।

रेलवे फाटक पर ट्राला पलटा, देरी से रवाना हुईं बसें
शिमला। जाबली रेलवे फाटक के पास मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सेब से लदा ट्राला पलट गया। सात घंटे बाद करीब साढ़े दस बजे ट्रक हटाया जा सका। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की डबल लाइन लंबी कतारें लगने के कारण जाम खुलवाने में ही दो से तीन घंटे लग गए। दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद ही यातायात सामान्य हो पाया। जाम के कारण शिमला और चंडीगढ़ की ओर बसें निर्धारित समय के मुकाबले देरी से रवाना हुई।


घंटों जाम में फंसने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परवाणू के डीएसपी अजय राणा ने कहा कि जाबली के समीप रेलवे फाटक के पास सुबह तड़के करीब साढ़े तीन बजे सड़क के बीच सेब का ट्रक पलटने से जाम लग गया था। लगातार हो रही बारिश के बीच जेसीबी की मदद से ट्रक हटाने की कोशिश की गई जो सफल नहीं हुई। साढ़े दस बजे के करीब क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed