फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बारिश नुकसान

बारिश ने मचाई तबाही; धर्मपुर में सड़क बही, वाहन फंसे

Wed, 25 Jul 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर/सराज/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर/सराज/मंडी Updated Wed, 25 Jul 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
बारिश नुकसान

जिले में सोमवार रात हुई भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। ल्हासे और डंगे गिरने से जिले की दर्जनों संपर्क सड़कों में यातायात अवरुद्ध रहा। बारिश से दर्जनों गोशालाएं भी ध्वस्त हुई हैं। मकानों को भी डंगा गिरने के कारण खतरा पैदा हो गया है। सबसे ज्यादा नुकसान धर्मपुर क्षेत्र में हुआ है। यहां लौंगणी-फिहड़-बिंगा सड़क का काफी हिस्सा खड्ड में बह गया। इससे मार्ग में आवाजाही बाधित हो गई है। कई वाहन मार्ग में फंसे हैं।

विज्ञापन


धर्मपुर में भ्रैंड नाला और सोन खड्ड भी उफान पर रहे। यहां प्रशासन को सायरन बजाना पड़ा। सायरन सुनते ही आधी रात को ही लोग घरों से निकल आए। पुलिस दल थाना प्रभारी धर्मपुर सुरम सिंह के नेतृत्व में गश्त लगाता नजर आया। क्षेत्र की तनेहड़ पंचायत में लोगों के घरों में पानी घुस गया। मनोहर लाल के घर में पानी घुस जाने के कारण लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।
विज्ञापन


भाग सिंह की गोशाला में भी पानी घुस गया है। पुतली फाल्ड, भौंगू लगेहड़, सरी, तरोहला, रियूर, बिंगा में कई गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई मकानों को खतरा पैदा हो गया। बिंगा में खाद्य आपूर्ति विभाग के डिपो में भी मलबा घुसने से नुकसान हुआ है। दिनेश कुमार, दलीप कुमार निवासी संधोल के मकान के आगे ल्हासा गिरने से मकान को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक एसडीएम तहसीलदार मनफूल सिंह ने कहा कि समस्त पटवारी हल्का को तुरंत नुकसान की रिपोर्ट बनाकर कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सराज क्षेत्र में भी कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। सहायक अभियंता जंजैहली दीवान चंद ने कहा कि सभी बाधित सड़कें यातायात के लिए बहाल कर दी गई है।


धर्मपुर में पीडब्ल्यूडी को 539.5 लाख का नुकसान- मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में भयंकर तबाही मचाई है। लोनिवि को क्षेत्र में अब तक 539.5 लाख का चूना लगा है। लौंगणी-फिहड़-बिंगा-मढ़ी सड़क का कुछ भाग खड्ड में बह जाने से दर्जनों वाहन यहां पर फंस गए हैं। विभाग लोगों के वाहनों को निकालने के लिए सड़क की वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुट गया है।


लोनिवि के अधिशासी अभियंता जयपाल नायक ने कहा कि ल्हासे गिरने के कारण सड़कें बाधित हो गई थीं। इन्हें क्रमवार तरीके से बहाल कर दिया है और जो सड़कें अभी बहाल नहीं हो पाई हैं, उन्हें विभाग बहाल करने में जुट गया है। उन्होंने कहा कि लौंगणी फिहड़ सड़क का कुछ भाग खड्ड में बह गया है उसे भी ठीक करने में विभाग जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed