फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मुख्यमंत्री ने थामी झाड़ूू, कृष्णानगर में की सफाई

मुख्यमंत्री ने थामी झाड़ूू, कृष्णानगर में की सफाई

Sat, 06 Jan 2018 11:10 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने थामी झाड़ूू, कृष्णानगर में की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। दिन : शनिवार, समय : दोपहर दो बजे। कार्टरोड पर अचानक गाड़ियाें की रफ्तार थम जाती है। इसी बीच सीएम का काफिला बसस्टैंड की ओर से कृष्णानगर रोड के पास आकर रुक जाता है। सीएम जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट और उप महापौर राकेश शर्मा गाड़ी से उतरते ही कृष्णानगर रोड की ओर बढ़ते हैं। यहां पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने इनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान का आगाज करते हुए खुद झाड़ू थाम लिया। उनके साथ सुरेश भारद्वाज और मेयर-डिप्टी मेयर ने भी झाड़ू से कृष्णानगर सड़क की सफाई शुरू कर दी। करीब 10 मिनट तक सफाई अभियान चला। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नगर निगम के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि शहर में यह अभियान जारी रखना है। कहा कि शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। इसलिए स्वच्छता के प्रयासों को जारी रखा जाए। दोपहर 2:15 बजे मुख्यमंत्री वाल्मीकि मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में भी स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर वाल्मीकि सभा के महासचिव राजपाल, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र कुमार और सुरेश कुमार मौजूद रहे। जन्मदिन के मौके पर सीएम के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
...
बुजुर्ग महिला ने रखी एंबुलेंस रोड की मांग
दोपहर 2:20 बजे पर मंदिर से लौटते वक्त बुजुर्ग महिला ममता देवी (71) ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ममता ने मांग की कि उनके घर तक एंबुलेंस रोड नहीं है। इसका निर्माण किया जाए। साथ ही टूटी हुई सीढ़ियों की मरम्मत करवाने की भी मांग रखी। सीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को इस बारे में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

....
सफाई अभियान का जिम्मा नगर निगम पर
मुख्यमंत्री के स्वच्छता अभियान को शहर में आगे बढ़ाने का जिम्मा नगर निगम पर होगा। मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि अभियान को जारी रखा जाएगा। रविवार को भी शहर के अलग अलग वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed