{"_id":"59ef795b4f1c1baf678b74dd","slug":"171508866395-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को भेजे जाएंगे अपील पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को भेजे जाएंगे अपील पत्र
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। एक सुदृढ़ सरकार के निर्माण के लिए मतदाताओं को अवश्य मतदान करना चाहिए। हर मतदाताओं का वोट अमूल्य है। उपायुक्त प्रशासन की ओर से मतदाताओं को मताधिकार के बहुमूल्य प्रयोग और क्षेत्रों में वोटिंग प्रतिशतता बढ़ाने के लिए अपील पत्र से जागरूक किया जाएगा। अपील पत्र का लक्ष्य मतदाताओं को मताधिकार के बारे में प्रेरित करना है। मुहिम की शुरुआत कसुम्पटी, शिमला शहरी और ग्रामीण से की गई है। पिछले 2012 के विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव में कसुम्पटी, शिमला शहरी और ग्रामीण के मतदाताओं की वोटिंग पूरे जिले में सबसे कम रही थी। 2012 के विधानसभा चुनाव में कसुम्पटी में 60.48 फीसदी, शिमला शहरी में 59.22 और ग्रामीण में 59.32 फीसदी मतदान रहा था। जबकि लोकसभा के 2014 के चुनाव में कसुम्पटी में 54.54 फीसदी, शिमला शहरी में 58.52 और ग्रामीण में 57.50 फीसदी मतदान हुआ था। ऐसे में एक सुदृढ़ सरकार बनाने और इस बार के चुनाव के लिए उपायुक्त प्रशासन की ओर से इन तीनों क्षेत्रों में वोटिंग प्रतिशतता बढ़ाने के लिए वन टू वन अपील पत्र मुहिम शुरू कर दी है। वन टू वन जागरूकता मुहिम का लक्ष्य इन तीनों क्षेत्रों की वोटिंग प्रतिशतता को बढ़ाना है। अतिरिक्त उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि मतदाताओं को वन टू वन अपील पत्र देने के लिए दस लोगों की टीम बनाई गई है। प्रशासन की ओर से जिन मतदाताओं के वोटर लिस्ट में 100, 200 और 300 इत्यादि नंबर अंकित हैं, उन लोगों को उपायुक्त के हस्ताक्षरित अपील पत्र भेजे जाएंगे।
फेस वन में शिमला शहरी के मतदाताओं को मताधिकार के बहुमूल्य प्रयोग के लिए वन टू वन अपील पत्र देना शुरू कर दिए गए हैं। जागरूकता मुहिम फेस वन का पहला लक्ष्य पांच सौ परिवारों तक अपील पत्र भेजना है। अपील पत्र पर उपायुक्त के हस्ताक्षरित होंगे। अपील पत्र का लक्ष्य मतदाताओं को मताधिकार के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन
फेस वन में शिमला शहरी के मतदाताओं को मताधिकार के बहुमूल्य प्रयोग के लिए वन टू वन अपील पत्र देना शुरू कर दिए गए हैं। जागरूकता मुहिम फेस वन का पहला लक्ष्य पांच सौ परिवारों तक अपील पत्र भेजना है। अपील पत्र पर उपायुक्त के हस्ताक्षरित होंगे। अपील पत्र का लक्ष्य मतदाताओं को मताधिकार के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन