फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   प्रापर्टी डीलर के घर पेट्रोल छिड़क परिवार को किया आग के हवाले, बाल-बाल बचे

प्रापर्टी डीलर के घर पेट्रोल छिड़क परिवार को किया आग के हवाले, बाल-बाल बचे

Wed, 11 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर के घर पेट्रोल छिड़क परिवार को किया आग के हवाले, बाल-बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। टुटू के साथ लगते बडली गांव में अज्ञात लोगों ने प्रापर्टी डीलर के घर की खिड़कियों और दरवाजों पर पेट्रोल छिड़क कर पूरे घर को आग के हवाले कर दिया। परिवार को जलाने के मकसद से आए शातिरों ने घर का मेेन दरवाजा बंद कर घटना को अंजाम दिया। रात साढ़े तीन बजे की इस घटना में आग से प्रापर्टी डीलर मुनीश, उसकी पत्नी अनीता और दो बच्चे सागर और हर्षिता पूरी तरह से झुलस गए। झुलस रहे परिवार की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुुंचे और दरवाजा खोलकर सभी सदस्यों को बाहर निकाला।
पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया और पीड़ित सदस्यों को इंदिरा गांधी मेडिकल अस्पताल ले गए। हादसे में अनीता पूरी तरह से झुलस गई है। अनीता के मुंह, हाथ, बाजू और छाती पूरी तरह से जल गई और उसे चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। वहीं मुनीश के पांव और बेटे सागर की पीठ जल गई और बेटी को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। आग से घर के बिस्तरे समेत कपड़े जल गए। थाना बालूगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, एसपी सौम्या सांबशिवन बुधवार दोपहर को घटनास्थल पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर दिया गया है और तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन शातिरों ने लगाई घर में आग
अनीता ने बताया कि तीन अज्ञात शातिरों ने घर में आग लगाई है। रात करीब साढ़े तीन बजे उसकी नींद खुली और वह बाथरूम गई। उसने कुत्ते को दूध पिलाया और बिस्तर पर लेट गई। अनीता का बेड बिलकुल खिड़की के साथ लगा है। अभी नींद भी नहीं आई थी कि घर के बाहर कुछ लोगों की आहट सुनाई दी। जब खिड़की की तरफ देखा तो तीन लोग वहां से गुजरे। इसके तुरंत बाद उन्होंने दोनों कमरों की खिड़कियों और दरवाजे पर पेट्रोल छिड़का जो उसके और पति समेत बेटे की पीठ पर भी पड़ा और दूसरे कमरे में सोई बेटी की रजाई पर भी छिटका। अनीता ने बताया कि पलक झपकते ही उन्होंने माचिस जलाकर आग लगा दी और वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed