फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   17 dead bodies recovered from larji and pandoh dam at himachal.

लारजी और पंडोह डैम ने फिर उगले शव, 17 पहुंची संख्या

Wed, 07 Oct 2015 09:09 AM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
17 dead bodies recovered from larji and pandoh dam at himachal.

हिमाचल के लारजी डैम में फ्लशिंग के बाद शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पंडोह और लारजी डैम से दो शव बरामद हुए। दोनों शव पुरुषों के हैं। इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। लगातार मिल रहे अज्ञात शवों से हर कोई हैरान है। अब तक कुल 17 शव मिल चुके हैं। पुलिस ने मंगलवार को मिले दोनों शव जोनल अस्पताल कुल्लू भेजे हैं।

विज्ञापन


दोनों शव सरसाड़ी हादसे में बहे लोगों के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पंडोह डैम में सुबह करीब दस बजे एक शव दिखा। डैम में तैनात कर्मचारी ने पंडोह चौकी में सूचना दी। पुलिस टीम पहुंची और करीब तीन बजे पंडोह डैम के आउटलेट के समीप शव को निकाला। लारजी डैम में शव होने की सूचना पर औट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। दोनों शव जोनल अस्पताल कुल्लू भेजे गए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन में मिले 17 शव

17 dead bodies recovered from larji and pandoh dam at himachal.

तीन दिन में लारजी और पंडोह बांध में 17 शव बरामद मिल चुके हैं। शव काफी खराब हो चुके हैं। इनकी शिनाख्त करने में दिक्कत हो रही है। इसके लिए डीएनए टेस्ट का सहारा लिया जा सकता है। गत रविवार को लारजी डैम में सिल्ट साफ करने को फ्लशिंग कार्य किया गया था। इस दौरान आठ शव मिले थे।

सोमवार को पंडोह डैम में बहकर पहुंचे सात शव बरामद किए गए। मंगलवार को पंडोह डैम में एक और शव मिला है। लारजी में भी एक लाश डैम के आउटलेट के समीप बरामद हुई है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि लारजी और पंडोह डैम में दो शव मिले हैं। इन्हें जोनल अस्पताल कुल्लू भेजा है।

17 में से 16 शवों की शिनाख्त : डीसी

17 dead bodies recovered from larji and pandoh dam at himachal.

लारजी और पंडोह डैम से पिछले तीन दिन में 17 शव बरामद किए गए हैं। इनमें अभी तक 16 की शिनाख्त कर ली गई है। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने कहा कि पंडोह डैम में मंगलवार को दो और शव बरामद हुए। ये शव 23 जुलाई को मणिकर्ण के सरसाड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई टूरिस्ट बस में पंजाब से आए श्रद्धालुओं के हैं।

कहा कि शिनाख्त किए गए मृतकों में हरदीप सिंह पुत्र गेजा सिंह गांव और डाकघर जोगा तहसील मानसा, मनिंद्र पाल पुत्र गुरसेवक गांव व डाकघर जोगा तहसील मानसा, वीरपाल कौर पत्नी रामबिंदर गांव व डाकघर पखोकलां तहसील बरनाला, केसर सिंह पुत्र नेक सिंह गांव माखाचैला तहसील मानसा, मक्खन सिंह पुत्र साधु सिंह जगाराम तीर्थ तहसील तलवंडी साबो जिला भटिंडा शामिल हैं।

इनके अलावा अन्य मृतकों में मनप्रीत पुत्री बलवंत सिंह वीपीओ जोगा तहसील व जिला मानसा, सुखप्रीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह डाकघर जोगा जिला मानसा, गुरदेव सिंह पुत्र इंद्र सिंह गांव बागी बंदर तहसील तलवंडी साबो जिला भटिंडा, गुरुप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, निवासी मानसा जसपाल सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, तलवंडी शामिल हैं। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed