फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कोटी बरांडी की पाइपलाइन टूटी, पानी का शेड्यूल बिगड़ा

कोटी बरांडी की पाइपलाइन टूटी शहर में बिगड़ा पेयजल शेड्यूल

Sat, 11 May 2019 01:03 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
कोटी बरांडी की पाइपलाइन टूटी, पानी का शेड्यूल बिगड़ा

कोटी बरांडी पेयजल परियोजना की पाइपलाइन टूटने से शुक्रवार को शहर में पेयजल शेड्यूल गड़बड़ा गया। न्यू शिमला, कंगनाधार, विकासनगर समेत कई इलाकों में सुबह के समय पानी नहीं आया। इन इलाकों में रोजाना सुबह के समय पानी दिया जाता है। लेकिन शुक्रवार को देर शाम कुछ इलाकों में पानी दिया गया। कंपनी के अनुसार क्वालग के पास वीरवार शाम कोटी बरांडी परियोजना की पाइपलाइन टूट गई थी।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम इसे दुरुस्त कर लिया गया है। इस परियोजना से शुक्रवार को शहर के लिए महज 1.87 एमएलडी पानी की सप्लाई मिल पाई। आमतौर पर इस योजना से करीब चार एमएलडी पानी शहर को मिलता है। सप्लाई घटने का असर शुक्रवार को कई इलाकों में देखने को मिला। हालांकि, पेयजल कंपनी अभी ज्यादातर इलाकों में रोज पानी दे रही है, लेकिन अचानक शेड्यूल बिगड़ने से नगर निगम दफ्तर में लोगों के फोन बजने लगे। कंपनी का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत कर ली गई है। शनिवार से पेयजल सप्लाई सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन


पुरानी लाइन टूटने से परेशानी
पेयजल कंपनी ने इस परियोजना की नई पाइपलाइन बिछाई है। क्वालग के पास जमीन विवाद के चलते 70 मीटर लाइन नहीं बदली जा सकी है। यहां पुरानी लाइन ही जोड़ी गई है। कंपनी एजीएम राजेश कश्यप का कहना है कि वीरवार शाम यही पुरानी लाइन फट गई थी जिससे शहर के लिए सप्लाई ठप हो गई। अब इसे ठीक कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed