फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एसएफआई घेराव

छात्रावासों में तोड़फोड़ करने वालों पर दर्ज हो केस

Wed, 27 Mar 2019 11:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
एसएफआई घेराव

विश्वविद्यालय में 24 मार्च को पोर्टर हिल में खेल रहे छात्रों पर हमला करने वाले और 25 मार्च को छात्रावासों में 40 गाड़ियों में सवार होकर आए आरएसएस के स्वयंसेवकों और एबीवीपी के छात्र कार्यकर्ताओं की ओर से हिंसा फैलाने और छात्रावासों के शीशे सहित सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ एसएफआई ने पुलिस में मामला दर्ज न करने पर चीफ वार्डन का घेराव किया।

विज्ञापन


एसएफआई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरेआम छात्रावास परिसर में डंडे लेकर मार्च करने वाले और छात्रों के साथ मारपीट करने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है। छात्रावासों में रह रहे छात्रों को धमकाया गया, बावजूद इसके विवि प्रशासन ने इन आरएसएस के लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। जबकि, एसएफआई कार्यकर्ताओं को जेलों में ठूंस दिया गया।
विज्ञापन


तोड़फोड़ होने पर भी चीफ वार्डन ने इन गुंडों के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस में नहीं की। इससे जाहिर है कि यह सब सरकार, पुलिस और विवि प्रशासन के संरक्षण में हुआ। छात्र नेता विपुल और विक्की ने कहा कि यदि विवि प्रशासन पुलिस में शिकायत देता और हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाता तो 25 को बालुगंज में और देर शाम छात्रावास में एबीवीपी के छात्र के दराट लेकर घुसने की घटनाएं नहीं होतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चीफ वार्डन से मांग उठाई कि पोर्टर हिल में हाल ही में शुरू किए गए शाखा लगाने के कार्यक्रम को किसी तरह से अनुमति न दी जाए। सरकार और पुलिस प्रशासन से मामला उठाया जाए और हिंसा तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed