{"_id":"5c644875bdec224a611c1840","slug":"161550076021-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले-सफेद रंग के कुत्ते का खौफ, कई लोगों पर कर चुका है हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले-सफेद रंग के कुत्ते का खौफ, कई लोगों पर कर चुका है हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शिमला के फागली वार्ड के रामनगर के लोगों में डेढ़ साल से एक काले-सफेद रंग के कुत्ते खौफ बना हुआ है। यह कुत्ता डेढ़ साल के भीतर दर्जनों लोगों को काट चुका है। इनमें चार से छह साल के बच्चे भी शामिल हैं। हैरत इस बात की है कि शिकायत के बावजूद नगर निगम अभी तक इस कुत्ते को नहीं पकड़ पाया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम को कुत्ते की पहचान तक बताई है लेकिन इसे पकड़ने के नाम पर खानापूर्ति ही की गई।
विज्ञापन
लावारिस कुत्ते का खौफ अब इस कदर हावी हो चुका है कि अभिभावक बच्चों को अकेले खेलने भेजने से भी कतरा रहे हैं। कुत्ते ने अब एक छह साल के आरव को काट लिया है। आरव के पिता सतीश बनर्जी ने बताया कि उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था, अचानक यह काला-सफेद कुत्ता आया और टांगों पर दांत गाड़ दिए। कुत्ते ने बच्चे के कपड़े तक फाड़ डाले। लोगों के शोर मचाने के बाद कुत्ता भाग गया। सतीश बनर्जी ने बताया कि यह कुत्ता चुपचाप पीछे से आकर हमला करता है।
विज्ञापन
रामनगर के रहने वाले बृजलाल बंसल की चार वर्षीय बेटी आरुषि को भी यह कुत्ता बुरी तरह नोच चुका है। बंसल ने बताया कि उनकी बेटी बरामदे में खेल रही थी कि अचानक उसका खिलौना नीचे गिर गया। जैसे ही बच्ची खिलौना लेने घर से बाहर निकली काले सफेद कुत्ते के साथ एक अन्य कुत्ते ने उसे बुरी तरह नोच डाला। कुत्ते बच्ची को खींच कर झाड़ियों की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन लोगों की नजर कुत्तों पर पड़ गई और बड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बचाया जा सका।
विज्ञापन
इन लोगों को भी काट चुका है कुत्ता
बली आश्रम रामनगर में रहने वाले राजीव अत्री के 6 वर्षीय बेटे अभिनव और 5 वर्षीय बेटी अंकिता, 4 वर्षीय आरुषि, 6 वर्षीय आरव, रामनगर यूथ क्लब के महासचिव 23 वर्षीय अंकुश डोभाल, मातृ निवास में रहने वाली 27 वर्षीय विधु नेगी और लोअर रामनगर निवासी 38 वर्षीय जोगिंदर जोगी को भी यह कुत्ता काट चुका है।
टीम के पहुंचते ही गायब हो जाता है कुत्ता
फागली वार्ड से नगर निगम के पार्षद जगजीत सिंह बग्गा ने कहा कि लोगों ने कई बार उन्हें इस कुत्ते के बारे में बताया है। नगर निगम की टीम जब भी इस कुत्ते को पकड़ने के लिए रामनगर जाती है, कुत्ता झाड़ियों में छुप जाता है। नगर निगम से फिर टीम भेजने का आग्रह किया जाएगा।
दो बार भेजी टीमें : वीपीएचओ
नगर निगम के वीपीएचओ नीरज मोहन ने बताया कि कुत्ते को पकड़ने के लिए दो बार टीम रामनगर भेजी जा चुकी हैं लेकिन यह पकड़ में नहीं आ रहा। वीरवार को दोबारा टीम रामनगर भेजी जाएंगी। स्थानीय लोगों के सहयोग से ही कुत्ते को पकड़ा जा सकता है।