फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पेट्रोल पंप

छोटा शिमला पेट्रोल पंप से भरे डीजल के सैंपल

Mon, 22 Oct 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 22 Oct 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप

खाद्य महकमे और आईओसी की टीम ने छोटा शिमला स्थित हिमफेड पेट्रोल पंप में छापामारी की है। संयुक्त निरीक्षण के दौरान टीम ने पंप से जांच के लिए डीजल के सैंपल भी भरे हैं। इनको जांच के लिए अंबाला स्थित लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


छोटा शिमला स्थित हिमफेड पेट्रोल पंप में काफी समय से डीजल डालने के बाद गाड़ी में तकनीकी खराबी आने की शिकायतें आ रही थीं। कुछ समय पहले भी एक व्यक्ति ने इस पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ी में डीजल भरवाया था। डीजल भरवाने के बाद गाड़ी में दिक्कत आ गई थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक गाड़ी की जांच करने पर डीजल में कुछ समस्या की बात कही गई थी। इसके बाद खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के निदेशक को इस बाबत शिकायत सौंपी गई थी। इसके बाद विभाग के निदेशक नेे जिला नियंत्रक एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी को आगामी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। अधिकारी ने मौके पर खाद्य विभाग के फूड सप्लाई ऑफिसर श्रवण हिमालयन और आईओसी के क्षेत्रीय प्रबंधक कुशल शर्मा को जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने पेट्रोल पंप पर जांच की। वहीं, जांच के बाद मौके से डीजल के तीन सैंपल भी भरे गए। बताया जा रहा है कि एक सैंपल विभाग और आईओसी के पास रहेगा। जबकि, एक सैंपल लैब में जांच के लिए भेजा गया है। इस इस पेट्रोल पंप से नगर निगम सहित प्रदेश सचिवालय की अधिकतर गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल डाला जाता है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद पंप संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

जांच के लिए अंबाला भेजा गया सैंपल
जांच के लिए सैंपल को अंबाला भेज दिया गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- श्रवण हिमालयन, फूड सप्लाई ऑफिसर, खाद्य विभाग

डीजल को लेकर की थी शिकायत
किसी ने डीजल को लेकर शिकायत की थी। आईओसी और खाद्य महकमे की टीम मौके पर निरीक्षण करने पहुंची थी। निरीक्षण में सब कुछ सामान्य पाया गया।
- चंदू लाल,- मैनेजर, हिमफेड पेट्रोल पंप छोटा शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed