फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   दीक्षांत

अनाडेल से सीधे दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Sun, 21 Oct 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 21 Oct 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
दीक्षांत
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

एचपीयू के दीक्षांत समारोह में पहुंच रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। राष्ट्रपति 30 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे अनाडेल हेलीपैड में उतर कर सड़क से होते हुए विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। यहां वह 10 से 11 बजे तक दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रणवीर वार्म ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विवि को मिले संभावित कार्यक्रम के मुताबिक वह सिर्फ एक घंटा विवि सभागार में होने वाले समारोह में मौजूद रहेंगे। इस बीच वह दस गोल्ड मेडलिस्ट और दस पीएचडी उपाधि से छात्रों को अलंकृत करेंगे। ठीक एक घंटे यहां रुक कर वह इसी मार्ग से लौट जाएंगे। उनके स्वागत के लिए समारोह स्थल विवि सभागार और कुलपति कार्यालय में मरम्मत कार्य करवाकर रंग रोगन कर इसे चकाचक करने का कार्य कर लिया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय कैंपस की मुख्य सड़क ज्ञान पथ पर भी टारिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


पंद्रह सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी बनाई
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को तय समय से पूर्व पूरा करने और इंतजाम करने को विवि के उच्च पदस्थ 15 अधिकारियों की उच्च स्तरीय कमेटी कुलपति की अध्यक्षता में बनाई गई है। कमेटी रूटीन में बैठक कर हर कार्य की समीक्षा कर रही है। कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार स्वयं इसकी रोजाना समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी मिलेगी डिजिटलाइज्ड डिग्री
विश्वविद्यालय के समारोह में सम्मानित होेने वाले छात्र-छात्राओं को इस बार भी डिजिटाइज्ड डिग्री दी जाएगी। समारोह में शिरकत करने आने वाले सत्र 2015-16 के गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी, जबकि 2016-17 के गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले कुल 400 छात्र-छात्राओं को दिल्ली से दीक्षांत समारोह में पहने जाने वाले परिधान रॉब्स की व्यवस्था की गई है। वहीं मुख्यातिथि, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और कुलपति सहित सभी डीन को अलग-अलग रंग और डिजाइन के रॉब्स पहनाएं जाएंगे जो 29 अक्तूबर को होने वाली रिहर्सल में दे दिए जाएंगे।

विवि कैंपस तक की सड़क चकाचक
राष्ट्रपति के विवि के दीक्षांत समारोह में आने पर अनाडेल-चौड़ा मैदान से लेकर विवि कैंपस तक की सड़क को चकाचक कर दिया गया है। इसकी टारिंग का कार्य किया जा चुका है। कैंपस की जिस ज्ञान पथ सड़क की टारिंग की मांग को लेकर चार सालों से छात्र संगठन कुलपति, विवि की निर्माण विंग के एक्सईएन के साथ ही नगर निगम मेयर तक के समक्ष गुहार लगाकर हार चुके थे, राष्ट्रपति का दौरा फाइनल होते ही शहर के सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट के तहत ज्ञान पथ सड़क की टारिंग का काम इसी सप्ताह पूरा कर लिया गया है।


राष्ट्रपति के संभावित वीवीआईपी रूट के लिए विधानसभा से लेकर रेडियो एचपीयू तक सड़क की टारिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। चौड़ा मैदान से आगे और एडवांस स्टडीज के बीच बरसात में गिरे डंगों का मरम्मत कार्य भी जारी है। एशियन डेवलेपमेंट बैंक के शहरी सौंदर्यीकरण एक्सटेंशन के प्रोजेक्ट के तहत ही इस सड़क को चकाचक बनाने का कार्य चल रहा था, मगर राष्ट्रपति के दौरे के चलते इस कार्य में एकाएक तेजी आई, जिससे शहर के लोगों को भी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed