बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों पर झूम उठे दर्शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में मंगलवार को पंथाघाटी के यूरो किड्स (प्रीस्कूल) की ओर से वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य दिशा रोच ने लेखिका और समाज सेविका मीनाक्षी चौधरी का समारोह में बतौर मुख्यातिथि स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जबकि स्कूल की सालाना गतिविधियों में अव्वल विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। अवनी, रीधिमा, तृषा, इवाना और समारिया ने गणेश वंदना से समारोह की शुरुआत की। श्रुति, वैदही, अदविता, यशवानी, सूर्यांशी, चारविका, हार्दिक, मीना कंवर, सावया और रुहानी ने राज्यस्थानी डांस से कार्यक्रम का शानदार आगाज किया।
इसके बाद सावीं, आरिका, दिवांश और शान्या ने कश्मीरी गाना बुमरो और रुबानी, सरीजन, ध्रुवांश और सिआना ने महाराष्ट्र के हिचकी और भंगड़ा गीत पर प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान सभागार में मौजूद दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। उधर, रियान सूद, अवनीं, विवान, हान्या, वरान्या, अर्क, आर्यन और लक्ष्य ने थ्री लिटल मंकी पर नाटक का मंचन किया। इसके अलावा शिवान, सर्जन, काविश, रियान, नक्क्ष और करण ने कराटे में कौशल दिखाया। समारोह में समर (प्ले ग्रुप) को टॉय रेस, हार्दिक को होपिंग रेस, समारिया को टॉय रेस, युवान, अरादय, समर प्रताप सिंह और अदयान को विभिन प्रतियोगिता में प्रथम आने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अभिभावक दिव्या और प्रीति चौहान को सम्मानित किया गया।