{"_id":"5bc6226cbdec22696b238805","slug":"161539711596-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल पर तय नियमों की अनदेखी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल पर तय नियमों की अनदेखी करने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त शिमला अमित कश्यप
राजधानी के एक प्रतिष्ठित ब्वॉयज कान्वेंट स्कूल पर पिकनिक और टुअर को लेकर लागू किए गए नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता यामिन शेख ने उपायुक्त को शिकायत पत्र भी भेजा है। इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि स्कूल ने मंगलवार को नर्सरी और बुधवार को केजी के छात्रों की पिकनिक की योजना बनाई।
विज्ञापन
मंगलवार को एक कक्षा की पिकनिक भी करवाई गई, जिसमें तीन बसें लगाई गईं लेकिन इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पिकनिक और टुअर पर जाने से पहले छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन, एसडीएम शहरी और आरटीओ से कोई अनुमति नहीं ली गई है। इसमें छात्रों की सुरक्षा के लिए मानकों का पालन नहीं किया गया है। आरोप यह भी है कि मंगलवार को पिकनिक पर गई 32 सीटर बसों में 50 बच्चे और शिक्षक बिठाए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, संबंधित स्कूल से इसके बारे में बात करने पर जवाब मिला कि बाकायदा पिकनिक के लिए जिला प्रशासन के छात्रों की सुरक्षा के लिए तय नियमों का पालन किया गया है। शहरी एसडीएम से इसकी अनुमति भी ली गई है। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने कहा कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत आती है तो स्कूल के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन