फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एचपीयू पार्किंग समस्या समाधान को हुई बैठक

एचपीयू की पार्किंग समस्या को लेकर कुलपति ने बुलाई बैठक

Sat, 16 Jun 2018 11:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 16 Jun 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
एचपीयू पार्किंग समस्या समाधान को हुई बैठक

हिमाचल प्रदेश विवि की पार्किंग की समस्या को लेकर शुक्रवार को विवि के कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने शिक्षक, गैर शिक्षक संघ कर्मचारियों और अधिकारियों सहित निर्माण विंग के एक्सईएन के साथ बैठक की। इसमें विवि के कुलसचिव केके शर्मा, डीएस प्रो. अरविंद कालिया भी मौजूद रहे। बैठक में हपुटा के अध्यक्ष प्रो. आरएल जिंटा ने पार्किंग न होने के कारण पेश आ रही समस्या को बताया।

विज्ञापन


इस दौरान निर्णय लिया गया कि जल्द विवि में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। भवन बन जाने तक विवि परिसर में शिक्षक और गैर शिक्षकों के वाहन पार्क करने को सड़क किनारे उपयुक्त स्थान तय कर येलो लाइन लगाई जाएगी। इसमें कोई चालान नहीं काटे जाएंगे। जिंटा ने विवि परिसर की मुख्य सड़क ज्ञान पथ की
विज्ञापन


मरम्मत और टारिंग करवाने के मामले को प्रदेश सरकार और नगर निगम के समक्ष प्रमुखता से उठाने की मांग की।
उधर, एचपीयू के शिक्षक संघ हपुटा अध्यक्ष प्रो. आरएल जिंटा ने विवि प्रशासन से मांग की है कि रूसा के तहत यूजी में ईयर सिस्टम लागू करने को बनाए जा रहे सिलेबस को लेकर शिक्षकों पर दबाव न बनाया जाए। ईयर सिस्टम को लागू करने से पूर्व कॉलेजों में पर्याप्त स्टाफ और शिक्षक तैनात किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसला लागू करने से पूर्व मानव संसाधन मंत्रालय और यूजीसी जैसी संस्थाओं से इसकी अनुमति ली जाए। उन्होंने कहा कि रूसा के तहत सभी छात्रों को प्राइवेट पढ़ाई करने की सुविधा देने, आरक्षित वर्ग के छात्रों को जल्द प्राइवेट यूजी करने की सुविधा प्रदेश सरकार प्रदान करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed