फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   इस माह एक किलो ज्यादा मिलेगा आटा

इस माह एक किलो ज्यादा मिलेगा आटा

Wed, 04 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
इस माह एक किलो ज्यादा मिलेगा आटा
शिमला। राजधानी के डिपुओं में इस बार एपीएल परिवारों को एक किलो अतिरिक्त आटे का कोटा मिलेगा। खाद्य महकमे की ओर से अक्तूबर में काटे गए परमिट में इस कोटे को देने की बात कही गई है। वहीं, बीपीएल परिवारों को पहले की तरह ही गेहूं उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने डिपुओं में ग्यारह किलो आटा मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पिछले कई महीनों से डिपुओं में एपीएल परिवारों को कभी दस तो कभी नौ किलो आटा दिया जा रहा था। ऐसे में लोगों को आटे की कमी होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, अब कोटा बढ़ाने पर शहर भर के 55 राशन डिपुओं से राशन लेने वाले हजारों उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा डिपो में तेल और रिफाइंड भी लोगों को मनपसंद के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परमिट काट दिया, पॉस मशीनें नहीं अपडेट
शहर के राशन डिपुओं के लिए खाद्य महकमे की ओर से कोटे का परमिट तो काट दिया है, लेकिन ऑटोमेटिक अपडेट होने वाली मशीन में इस माह मिलने वाले कोटे की अपडेशन नहीं हो पाई है। मशीन में राशन की अपडेशन न होने के कारण डिपो संचालक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी परमिट लेने पहुंचे कुछ डिपो संचालक पॉस मशीन में आने वाली समस्या से परेशान रहे। संचालकों का यह तक कहना है कि महकमे की ओर से दिया गया कोड भी काम नहीं कर पा रहा है। ऐेसे में अब अन्य कोड से इस मशीन को अपडेट किया जा सकता है। हालांकि यह कब तक होगा। इस पर संशय बना हुआ है। शिमला शहर के अलावा जिला शिमला में भी इस तरह की समस्या बनी हुई है। इस मामले पर जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि इस समस्या का तकनीशियन विंग की मदद से तुरंत समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed