{"_id":"59d5201b4f1c1bca538b5b55","slug":"161507139611-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई का बानकुफर विश्राम गृह में डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई का बानकुफर विश्राम गृह में डेरा
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बानकुफर (कोटखाई/शिमला)। क्या गुड़िया से दुराचार करने के बाद उसे मौत के घाट उतारने वाले अपराधियों को वन निगम में दांदी जंगल में तैनात चौकीदार बेनकाब करेगा या क्या फिर सीबीआई इस चौकीदार को कड़ी बनाकर किसी अहम सुराग तक पहुंच चुकी है? सीबीआई इस पर तो खामोश है। लेकिन बुधवार को सीबीआई ने वन निगम के इस स्थानीय चौकीदार से बानकुफर विश्राम गृह में लंबी पूछताछ की। चौकीदार को वन विश्राम गृह में शाम के वक्त बुलाया गया। उससे चार से छह जुलाई के बीच दांदी जंगल में रही गतिविधियों के बारे में पूछा गया। इसके अलावा चौकीदार से ये भी पूछताछ की गई कि किस तरह के लोग दांदी जंगल में गाड़ियों में आते-जाते रहे हैं। सीबीआई की टीम ने दांदी जंगल में अपना डेरा डाल दिया है। सीबीआई की दो हायर इनोवा गाड़ियां बानकुफर से ही दौड़ रही हैं। बुधवार को दिन भर तो सीबीआई के अधिकारी इस विश्राम गृह में ही रहे। शाम के वक्त चौकीदार को पूछताछ के लिए बुलाया गया। सीबीआई ने चौकीदार से कई सवाल किए। यह चौकीदार दांदी जंगल के शिखर पर चल रहे वन निगम के देवदारों के पेड़ों के चिरान के काम को देखता है। रात भर यहां स्लीपरों की चौकीदारी करता है। पिछले दिनों ही सीबीआई ने यहां काम कर रहे मजदूरों से भी कड़ी पूछताछ की है। सूत्रों ने बताया कि चौकीदार से की गई पूछताछ में सीबीआई को कुछ नई बातें पता लगी हैं, जो सीबीआई के शक को सबूत में बदल सकती हैं। चूंकि, दांदी जंगल के शीर्ष से जहां से सड़क गुजरती है, चौकीदार वहीं काम करता है। वह रात को भी यहां होता है। ऐसे में सीबीआई को संदेह है कि उसे कुछ न कुछ मालूम हो सकता है।
कोकूनाला से लेकर दांदी जंगल तक सीबीआई
सीबीआई की नई दिल्ली से आई विशेष अपराध शाखा ने कोकूनाला से लेकर दांदी जंगल तक जाल बिछा दिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने वन विश्राम गृह बानकुफर में डेरा डाल दिया है। इसका रात्रि ठहराव भी यहीं है। सीबीआई के अफसर दांदी जंगल और इसके आसपास सुराग तलाश रहे हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो की छानबीन टीम के अधिकारी बुधवार को दिन भर बानकुफर वन विश्राम गृह में ही रहे। ये अधिकारी बुधवार शाम के वक्त जंगल की ओर गए। वहां उन्होंने दोबारा से घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। ये अधिकारी हलाईला गांव और इसके आसपास के लोगों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर गड़ाए रहे। बानकुफर दुकान से सीबीआई के अधिकारी ने खानपान की सामग्री भी ली। इसी बीच अधिकारी स्थानीय लोगों से भी सामान्य बातचीत करते रहे।