Teacher Award: हिमाचल के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय और 16 को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोमवार को राजभवन शिमला में राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह के दौरान 16 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के तीन शिक्षकों को इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिला है, जबकि 16 शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। चंबा से युद्धवीर टंडन, शिमला से वीरेंद्र कुमार और ठियोग से अमित कुमार का राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। युद्धवीर टंडन और वीरेंद्र कुमार का चयन सरकारी स्कूलों तथा अमित कुमार का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय की श्रेणी में हुआ। वहीं, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोमवार को राजभवन शिमला में राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह के दौरान 16 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार के तौर पर इन शिक्षकों को एक वर्ष का सेवाविस्तार दिया गया है। शिक्षकों को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।
बीते वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले सोलन के शिक्षक कमल किशोर को इस बार राज्य पुरस्कार देकर नवाजा गया। इनके अलावा शिमला के हाजल प्राइमरी स्कूल की जेबीटी अनुराधा, कांगड़ा के प्राइमरी स्कूल भलाड़ के मुख्य अध्यापक संजीव कुमार, घणाहट्टी स्कूल के प्रिंसिपल सतीश कुमार, कुपवी स्कूल के प्रवक्ता (अर्थशास्त्र) राय सिंह रावत, जिला मंडी के भंगरोटू स्कूल के डीपीई विनोद कुमार, गोहर स्कूल के डीएम चमन लाल, कांगड़ा के पलियार स्कूल के प्रवक्ता हिंदी कुलदीप सिंह, सोलन के रामपुर स्कूल के टीजीटी मेडिकल प्रदीप कुमार, सिरमौर के लाणा मियून स्कूल के टीजीटी नॉन मेडिकल निशिकांत, ऊना के बसाल स्कूल के ओटी चमन लाल, बिलासपुर के कोटला स्कूल की जेबीटी अच्छरा लता, हमीरपुर के पालविन स्कूल के जेबीटी मोहन लाल शर्मा, जिला कुल्लू के बरान स्कूल के प्रिंसिपल गजेंद्र सिंह ठाकुर, मंडी के धरोटधार स्कूल के टीजीटी नॉन मेडिकल हरीश कुमार ठाकुर और जिला सिरमौर के सारहन स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया गया।
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षक का सर्वोच्च स्थान रहा है। शिक्षक समाज को सतत योगदान और मार्गदर्शन देते हैं। कहा कि पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों ने पाठ्यक्रम से हटकर कुछ कार्य किया है। आज की शिक्षा मेमोरी टेस्ट तक सीमित है, जबकि अन्य गुणों को परखा नहीं जाता है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि पुरस्कृत किए गए हर शिक्षक की प्रेरणादायक कहानी है। इनमें कुछ शिक्षकों ने कोरोना काल में हर चुनौती का सामना करते हुए पढ़ाई का नुकसान नहीं होने दिया। पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
शिमला के वीरेंद्र कुमार को राष्ट्रपति पुरस्कार