हिमाचल में लगेंगे 16 नए उद्योग, सैकड़ों को मिलेगा रोजगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने सोमवार को सिंगल विंडो में 171.77 करोड़ रुपये के 16 उद्योगों को मंजूरी दे दी है। इन नए उद्योगों में करीब 600 लोगों को सीधे रोजगार के मौके मिलेंगे। जिला कांगड़ा के कंदरोड़ी में बुलेट प्रूफ जैकेट बनेंगी। इसके अलावा गन, पिस्तौल और रिवाल्वरों का उत्पादन होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को यहां सिंगल विंडो क्लीयरेंस और निगरानी प्राधिकरण की बैठक हुई।
मंजूर नए प्रस्तावों में मैसर्ज अमर हाईटेक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड जिला कांगड़ा को गन, रिवाल्वर और पिस्तौल के उत्पादन यूनिट, मैसर्ज खुशी स्टील इंडस्ट्रीज जिला सोलन, मैसर्ज राजू इंटरप्राइजेज जिला सिरमौर, मैसर्ज ब्रदर्स स्मॉल आर्म्स प्राइवेट लिमिटेड जिला कांगड़ा में बुलेट प्रूफ जैकेट बनाएगी और मैसर्ज न्यूजेनिक फार्मा प्राइवेट लिमिटेड जिला सोलन शामिल हैं।
जिन प्रस्तावों को विस्तार के लिए मंजूरी दी है, उनमें मैसर्ज पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड यूनिट 1, 2 और 3 जिला सिरमौर, मैसर्ज यंगमैन सिंथेटिक्स जिला ऊना, मैसर्ज जिलेट इंडिया लिमिटेड जिला सोलन, मैसर्ज इम्यूनेटिक लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड जिला ऊना, मैसर्ज पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड जिला सोलन, मैसर्ज सिल्वन ग्रींस प्राइवेट लिमिटेड जिला सोलन, मैसर्ज एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड जिला सोलन, मैसर्ज ग्रीनलेम इंडस्ट्रीज लिमिटेड जिला सोलन और मैसर्ज आमेर सिल केटेक्स प्राइवेट लिमिटेड जिला ऊना शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस से नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस से महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल कॉलेज, कुमारहट्टी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विशेषकर मादक द्रव्यों के प्रति युवाओं में बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का कारण है।
समाज से नशे की बुराई को समाप्त करने और नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को सरकार प्रतिबद्ध है। पड़ोसी राज्यों से नशे की आपूर्ति पर नजर रखने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है।
हिमाचल सरकार के प्रयासों से देश के उत्तरी राज्यों से नशे की तस्करी और इसके दोषी लोगाें पर कार्रवाई के लिए आपसी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए साझा रणनीति तैयार की है।