हिमाचल में डेंगू हुआ बेकाबू, चार दिन में 157 मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में डेंगू बेकाबू हो गया है। पिछले चार दिन में स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में 331 लोगों के सैंपल लिए, जिनमें से 157 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 1100 से पार हो गया है। जिला बिलासपुर में सर्वाधिक 540 लोग इसकी चपेट में आए हैं। मंडी जिले के एक व्यक्ति की बिलासपुर में मौत के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल में अब तक इस बीमारी को लेकर 3521 लोगों के सैंपल जुटाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिला बिलासपुर में 540, कांगड़ा में 12, हमीरपुर और सिरमौर में 1-1, मंडी में 19, सोलन में 502 और शिमला में 5 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है। 20 अगस्त को प्रदेश के अस्पतालों में बुखार के चलते 331 मरीज पहुंचे। स्वास्थ्य जांच पड़ताल में इनमें से 157 लोगों में डेंगू पाया गया है।
बीमारी के लक्षण
डेंगू बुखार एक वायरस के जरिये संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है
बुखार, तेज सिर दर्द, आंख के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
शरीर में छोटे-छोटे दाने होना
बीमारी को लेकर अस्पताल प्रशासन और सीएमओ को अलर्ट किया गया है। पंचायतों में इस बीमारी को लेकर लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। - बीके अग्रवाल, एसीएस, स्वास्थ्य विभाग