फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सैहब कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दे रहा निगम: यूनियन

सैहब सुपरवाइजर की छह साल की बेटी की मौत, कर्मी भड़के

Wed, 03 Jul 2019 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
सैहब कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दे रहा निगम: यूनियन
सांकेतिक तस्वीर

नगर निगम की सैहब सोसायटी में कार्यरत सुपरवाइजर की छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई है। कर्मचारी यूनियन के अनुसार ढली में तैनात सुपरवाइजर की यह बेटी पिछले कई दिन से बीमार चल रही थी। यह आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल थीं लेकिन नगर निगम ने सुपरवाइजर को उपचार करवाने के लिए छुटिट्यां तक नहीं दीं। मंगलवार को इस बच्ची की मौत हो गई। इस मामले के बाद सैहब सोसायटी के कर्मचारी भड़क गए। कर्मचारी यूनियन ने बुधवार को एक बैठक बुलाई और इस मामले पर चर्चा की। बाद में सभी निगम आयुक्त पंकज राय से भी मिले।

विज्ञापन


यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि ढली में तैनात सुपरवाइजर को बेटी के इलाज तक के लिए छुट्टी नहीं दी गई। कहा कि समय पर उपचार न मिलने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जिसके लिए निगम प्रशासन जिम्मेदार है। अध्यक्ष ने कहा कि सुपरवाइजर ने छुट्टी मांगी थी लेकिन इसे पहले मेडिकल लाने के लिए कहा गया। अध्यक्ष ने कहा कि सोसायटी के कर्मचारियाें को छुट्टियां नहीं दी जा रहीं। इससे कर्मचारी परेशान हो गए हैं। कर्मचारियों को छुट्टियां मिलनी चाहिए। साथ ही सुपरवाइजरों के खाली पदों पर सहायक सुपरवाइजरों को प्रमोट किया जाना चाहिए। इसके अलावा जिनकी तनख्वाह रोकी है, उसे जारी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed