{"_id":"5d1cdebe8ebc3e3c8558ef30","slug":"15621730951-shimla-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब रोडवेज की हड़ताल से परिवहन सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब रोडवेज की हड़ताल से परिवहन सेवाएं प्रभावित
Wed, 03 Jul 2019 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
PRTC
- फोटो : File Photo
पंजाब रोडवेज की हड़ताल से बुधवार को परिवहन सेवाएं प्रभावित रहीं। मंगलवार को चंडीगढ़ और पंजाब से सामान्य के मुकाबले कम बसें शिमला पहुंचीं। इस कारण बुधवार को शिमला से चंडीगढ़ रूट पर बसों में रश रहा। गर्मी के मौसम में रश के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
सामान्य तौर पर चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न रूटों से 30 से अधिक बसें रोजाना शिमला पहुंचती हैं। 15 से 16 बसें रोजाना रात को आईएसबीटी की बस पार्किंग में पार्क रहती हैं। मंगलवार को 15 बसें ही शिमला पहुंचीं और रात में सिर्फ 6 बसें ही पार्किंग में खड़ी रहीं।
विज्ञापन
ओवरलोडिंग पर कार्रवाई के आदेशों के चलते एचआरटीसी के ड्राइवर कंडक्टर बसों में अधिक सवारियां को लाने ले जाने में भी एतराज करते रहे। लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर, भटिंडा, फिरोजपुर और मोगा के रूट सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। मंगलवार से शुरू हुई पंजाब रोडवेज की तीन दिवसीय हड़ताल वीरवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
शिमला कम आ रही रोडवेज की बसें : अशोक
आईएसबीटी के ऑपरेशन मैनेजर अशोक शर्मा ने कहा कि हड़ताल के कारण मंगलवार से पंजाब रोडवेज की बसें सामान्य से कम संख्या में शिमला पहुंच रही हैं। मंगलवार को 15 बसें ही शिमला पहुंची थीं, बुधवार को शाम छह बजे तक 9 ही बसें शिमला पहुंचीं। वीरवार को पंजाब रोडवेज की सेवाएं और अधिक प्रभावित हो सकती हैं।