{"_id":"5d1cdeb88ebc3e3c9f6baf6a","slug":"156217308810-shimla-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्टेज बढ़ने से पांजड़ी में जले उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्टेज बढ़ने से पांजड़ी में जले उपकरण
Wed, 03 Jul 2019 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
शहर के पांजड़ी क्षेत्र में वोल्टेज बढ़ने से कई घरों में बिजली उपकरण जल गए। स्थानीय निवासी प्रेम कौशल, अशोक डोगरा, रघुवीर सिंह और हिमांशु थपलियाल ने बताया कि देर शाम एकाएक वोल्टेज बढ़ने से सेट टॉप बाक्स, ट्यूब लाइट, बल्ब, गीजर और मोबाइल चार्जर जल गए। आलम यह है कि अब लोग टीवी और लाइट आन करने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के मुताबिक लंगूर कई बार बिजली तार पर छलांग मारते हैं, इस कारण तारें आपस में उलझ जाती हैं और वोल्टेज बढ़ जाती है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रताप सिंह संधोली ने कहा कि पांजड़ी क्षेत्र में लंगूरों ने पेड़ों के ऊपर छलांगें लगाकर बिजली की तारों को नुकसान पहुुंचाया है।
विज्ञापन