फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पिछले साल दे दी थी शिकायत, फिर भी होती रही डंपिंग

पिछले साल दे दी थी शिकायत, फिर भी होती रही डंपिंग

Fri, 28 Jun 2019 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
पिछले साल दे दी थी शिकायत, फिर भी होती रही डंपिंग
अफसरों की ढील से खड़े हुए
विज्ञापन

गिरि के पास मलबे के पहाड़
पेयजल कंपनी ने पिछले साल लिखित में दी थी मलबा फेंकने की शिकायत
सोये रहे अफसर, अब लोगों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा
बरसात में बिगड़ सकते हैं हालात, खड्डे किनारे डंप हैं मलबा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गिरि खड्ड के किनारे हो रही अवैध डंपिंग का पता प्रशासन को पिछले साल चल गया था। लेकिन प्रशासन सोया रहा और गिरि खड्ड के किनारे मलबे के पहाड़ खड़े हो गए। अब बरसात से पहले ही मलबा गिरकर नदी में पहुंचकर पेयजल दूषित कर रहा है। बरसात में हालात और बिगड़ने का अंदेशा है। पेयजल कंपनी प्रबंधन ने पिछले साल ही इसकी शिकायत प्रशासन को कर दी थी।
पेयजल कंपनी के अनुसार भलयोग स्थित गिरि पंपिंग स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पीछे मलबे का एक पहाड़ खड़ा हो गया है। यह मलबा सीधे गिरि के पानी में मिल रहा है। पिछले साल कंपनी ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को इस बारे में पत्र लिखकर सूचित किया था। लेकिन अवैध डंपिंग नहीं रुकी। सड़क चौड़ा करने के काम में जो भी मलबा निकला है उसे खड्ड किनारे निजी और सरकारी जमीन में डंप किया जाता रहा। यही नहीं, खड्ड से जुड़ने वाले ज्यादातर नालों में भी जगह-जगह मलबा फेंका है। बरसात में यह मलबा सीधे गिरि खड्ड में पहुंचेगा जिससे गाद आने का खतरा काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन


बरसात में मलबा मचा सकता है तबाही
शिमला शहर में इस बार गर्मियों में तो पेयजल संकट नहीं हुआ लेकिन सरकारी महकमों की लापरवाही से बरसात में पानी की सप्लाई ठप हो सकती है। मलबे से तबाही मचने का अंदेशा है। बरसात से पहले ही मलबे को खड्ड में जाने से रोकने के लिए पेयजल कंपनी ने शुक्रवार को दोबारा लोनिवि को लिखित शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई तो दूर, मलबा फेंकने
वालों को ही बचा रहे अफसर
गिरि खड्ड के किनारे मलबे के पहाड़ खड़े करने वालों पर कार्रवाई करने की बजाय अफसर इन्हें बचाने में जुट गए हैं। पेयजल स्रोतों के किनारे हो रही डंपिंग पर वन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आंखें मूंदे बैठे हैं। यदि आम आदमी ऐसा करता तो उस पर केस दर्ज हो जाता, डीआर कटती। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। सीसीएफ वन विभाग शिमला आरके गुप्ता ने कहा कि जिस जगह डंपिंग हुई है, डीएफओ से उसकी रिपोर्ट ले ली है। यह निजी जमीन है जिसे लोक निर्माण विभाग ने अपनी डंपिंग साइट बनाया है। निजी जमीन होने के कारण हम कार्रवाई नहीं कर सकते। मलबा पानी में न जाए, इसके लिए लोनिवि को नदी किनारे रिटेनिंग वॉल लगाने को कहा है।


पिछले साल की थी शिकायत
पेयजल कंपनी के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र गिल ने कहा कि गिरि खड्ड के किनारे अवैध डंपिंग और सड़क का मलबा फेंकने को लेकर पिछले साल स्थानीय प्रशासन को शिकायत की थी। अब दोबारा लोक निर्माण विभाग को शिकायत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed