फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मेयर ने केंद्र में उठाया मामला

दिल्ली तक पहुंची शिमला शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था की गूंज

Wed, 26 Jun 2019 11:23 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मेयर ने केंद्र में उठाया मामला
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में बिगड़ती यातायात व्यवस्था की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। भाजपा के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने दिल्ली पहुंची नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्र से मदद मांगी है। जेपी नड्डा के भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देने के लिए महापौर कुछ पार्षदों के साथ सोमवार को दिल्ली पहुंची। नड्डा को बधाई देने के बाद मंगलवार सुबह महापौर और पार्षदों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


इस दौरान महापौर ने शिमला शहर में बिगड़ती यातायात समस्या का मामला उठाया। कहा कि यदि शहर में फ्लाईओवर और कुछ टनल बन जाएं तो इस समस्या से कुछ हद तक निजात मिल सकती है। मेयर ने कहा कि नगर निगम योजना बनाने को तैयार है, बस केंद्र से मदद मिल जाए। अनुराग ठाकुर ने महापौर को इसका विस्तृत प्रस्ताव लाने को कहा। साथ ही भरोसा दिया कि इस मामले पर वह खुद मेयर के साथ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे और प्रयास करेंगे कि शिमला के लिए ऐसी योजना जल्द मंजूर हो।
विज्ञापन


मेयर बनने पर किया था फ्लाईओवर का वायदा
कुसुम सदरेट ने महापौर बनने पर शहर में कई जगह फ्लाईओवर बनाने का वायदा किया था। दो सालों में इस पर कोई काम नहीं हुआ। शहर में फ्लाईओवर बन सकते हैं या नहीं, यह कितने कारगर होंगे, केंद्र इस पर क्या रुख दिखाता है, इन सब पर आने वाले दिनों में नजर रहेगी। यदि केंद्र ऐसी कोई योजना को मंजूरी दे देता है तो शहरवासियों को यातायात समस्या से राहत मिल सकती है। महापौर के साथ भाजपा पार्षद किरण बावा, सुनील धर और आरती चौहान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed