{"_id":"5d12585f8ebc3e3c88214fda","slug":"15614833415-shimla-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर
Tue, 25 Jun 2019 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के 27 जून को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। मैदान में दो अलग-अलग विचारधारा से संबद्ध पैनल से उतरे उम्मीदवारों की टोलियां हर शाखा में जाकर वोट मांग रही हैं। पैनल इन दोनों वर्ग के कर्मचारियों से जुड़ी मांगों के तैयार किए घोषणापत्र को वितरित कर कर्मचारी मतदाताओं को मांगें पूरी करवाने का वादा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
संघ कार्यकारिणी के सभी सातों पदों पर आमने सामने की टक्कर है। जीत सुनिश्चित करने के लिए दोनों ही पैनल पूरी कोशिश कर रहे हैं। चुनाव के लिए तैनात किए रिटर्निंग ऑफिसर राजीव धीमान ने बताया कि 27 जून को सुबह ग्यारह बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें विवि के 303 कर्मचारी अपने मत का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
यह उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में
पद उम्मीदवार
अध्यक्ष चांदी राम, चेत राम बंसल
उपाध्यक्ष धर्मदास, मंजीत कुमार
महासचिव हेम राज भाटिया, मनमोहन सिंह
सह सचिव अमर सिंह, अनिल चंदेल
संगठन सचिव राकेश कुमार, रमेश कुमार
प्रेस सचिव अनिल कुमार, ऋषिपाल
वित्त सचिव छोटे लाल, रघुनाथ