फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अनोडेल स्कूल

अनाडेल स्कूल में किया बाल संसद का संचालन

Mon, 24 Jun 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
अनोडेल स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। उच्च पाठशाला अनाडेल में सोमवार को बाल संसद का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका को निभाया तथा संसद की कार्रवाई जोरदार तरीके से संचालित किया। संसद में बेरोजगारी, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी समस्याओं पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोक झोंक हुई। संसद में सत्ता की ओर से सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ध्रुव शर्मा, परिवहन मंत्री के रूप में सौरभ गिल, शहरी विकास मंत्री शिवानी चौहान और युवा मामलों के मुद्दों पर योगेश ने आंकड़ों के साथ जवाब दिए।
विपक्ष के नेता के रूप में गौरव शर्मा, साहिल, कश्यप, विनय और सोनिया ने सत्ता पक्ष को सवालों में घेरने का काम किया। सौरभ गिल प्रधानमंत्री की भूमिका में रहे। उन्होंने संसद सत्र को संबोधित किया। मुख्य अध्यापिका अमिता गुप्ता न कहा कि इस संसद के गठन और कार्रवाई संचालन का मकसद छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझाना था। संसद लोकतांत्रिक व्यवस्था के चार स्तंभों में से मुख्य है। इस आयोजन में माला थापा, नीलम ठाकुर, प्रताप मुसाफिर, राजेश रानी, अंजू ठाकुर और रेखा सहित सभी शिक्षकों ने भरपूर सहयोग किया।
विज्ञापन


केरम बोर्ड स्पर्धा में एसवीएम प्रथम
शिमला। सरस्वती विद्या मंदिर हिम रशिम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय विकासनगर ने अंडर-14 वर्ग की केरम बोर्ड स्पर्धा के छात्र-छात्रा दोनों वर्ग में पहला स्थान पाया। अंडर-17 की स्पर्धा में छात्राओं ने दूसरा स्थान हासिल किया। शतरंज की अंडर-17 स्पर्धा में छात्र वर्ग में दूसरा स्थान पाया। मुख्य अध्यापिका समिता भारद्वाज ने इन खेल स्पर्धाओं में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed