{"_id":"5d0e5f5a8ebc3e11b2592911","slug":"156122298611-shimla-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन्नी में कार खाई में लुढ़की, एक व्यक्ति की मौत, 3 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन्नी में कार खाई में लुढ़की, एक व्यक्ति की मौत, 3 लोग घायल
Sun, 23 Jun 2019 11:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुन्नी क्षेत्र में एक कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृत व्यक्ति की पहचान हरिराम (56) पुत्र बिहारी लाल हिमरी के तौर पर हुई है। चालक टेक चंद (32), सुखराम (65) और हीरालाल (50) का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा शनिवार शाम पौने पांच बजे के करीब हुआ।
विज्ञापन
पुलिस थाना सुन्नी में मामला दर्ज कर हादसों के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम एक कार हिमरी से बसंतपुर की तरफ जा रही थी। नौटी खड्ड के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने हादसा होते देख लिया और मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस को भी हादसे की सूचना मिली और सब इंस्पेक्टर जय देव शर्मा की अगुवाई मेें टीम रवाना हुई। इस बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को खड्ड से निकाला और उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने हरिराम को मृत घोषित करार दे दिया। वहीं, तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद शिमला रेफर कर दिया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।