फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आर्य समाज स्कूल

स्वरोजगार की राह पर भी आगे बढ़ें महिलाएं : मेयर

Sat, 15 Jun 2019 06:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
आर्य  समाज स्कूल
महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के आर्य समाज स्कूल में शनिवार को 137वें वार्षिक उत्सव के दौरान महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं के अलावा आर्य समाज से जुड़ी महिलाएं भी मौजूद रहीं। अमर उजाला ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत इसमें सहयोग किया।
नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर महिलाओं से स्वरोजगार की राह पर बढ़ने का आह्वान किया। महापौर ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति का उपयोग उन महिलाओं की मदद के लिए करना चाहिए जो अपनी लड़ाई खुद नहीं लड़ सकतीं। कहा कि महिलाएं देश की रीड़ की हड्डी हैं। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में अहम मुख्य भूमिका निभा रही हैं और आगे भी निभाती रहेंगी। कहा कि अत्याचारों के खिलाफ महिलाओं को मजबूती के साथ लड़ना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और हिमाचल सरकार भी महिलाओं के लिए अनेक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करती रहती है। इसका फायदा महिलाओं को लेना चाहिए। प्रधानाचार्या कौशल्या ने कहा कि महिलाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़नी चाहिए। सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। ऐसे में महिलाएं स्वयं को अकेला न समझे। आर्य समाज मंदिर के पुरोहित रविंद्र शर्मा ने बताया कि समाज में महिलाओं की अपनी एक अलग भूमिका है। इसमें मां की भूमिका मुख्य है। ऐसे में महिलाओं का सम्मान करना देश के हर व्यक्ति का परम धर्म है। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर नाट्क भी पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आय समाज स्कूल के वार्षिक समारोह में दी रंगारंग प्रस्तुतियां
आर्य समाज स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नाटक भी पेश किया। नाटक के जरिये विद्यार्थियों ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा के तरीके बताए। संदेश दिया कि महिलाओं को स्वयं को कमजोर नहीं समझना चाहिए। छात्राओं ने इस दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों ने कई जिलों की नृत्य पर आधारित प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के दौरान आर्य समाज के प्रतिनिधि अध्यक्ष आर्य वेश स्कूल की प्रधानाचार्या कौशल्या वर्मा, आर्य सामाज मंदिर के पुरोहित रविंद्र शास्त्री और आर्य समाज के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed