फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हिमाचल सचिवालय में कर्मचारी संघ का चुनावी पारा चढ़ा

सचिवालय कर्मचारी चुनाव की सरगर्मियों से चढ़ा सियासी पारा

Sat, 15 Jun 2019 11:43 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल सचिवालय में कर्मचारी संघ का चुनावी पारा चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कर्मचारी संघ के चुनाव से पारा चढ़ गया है। संघ के अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार मैदान में डटे हैं। संघ के मौजूदा अध्यक्ष संजीव शर्मा अध्यक्ष पद पर दोबारा किस्मत आजमा रहे हैं। शर्मा के विरोधी गुट के नेता संघ का नया अध्यक्ष बनाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है। सचिवालय परिसर में संघ के चुनाव 20 जून की सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक करवाए जाएंगे। संयुक्त सचिव प्रेमचंद धर्मा पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। पचीस फीसदी वोट लेने पर ही उम्मीदवार की जमानत बचेगी।
राज्य सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ की कमान संभालने के लिए कर्मचारी नेताओं ने विभिन्न विभागों में जाकर चुनाव प्रचार के तहत संपर्क स्थापित करना आरंभ कर दिया है। देखना यह है कि इस बार संघ की कमान फिर से संजीव शर्मा के हाथों में आती है या कोई और बाजी मारेगा। छह पदों और नौ सदस्यों के लिए कुल 29 उम्मीदवारों में मुकाबला होगा।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप जसवाल के अनुसार अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह, जगतराम वर्मा, महेश कुमार, राजेश कुमार कपिल और संजीव शर्मा में चुनावी टक्कर है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चानन मेहता और कमलजीत सिंह में सीधे भिड़ रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर प्रताप सिंह, रोहित मेहता, रमन शर्मा और आशा ठाकुर में चुनाव होगा। महासचिव पद के लिए कमल कृष्ण शर्मा, राजेंद्र सिंह और राजेश धीमान आमने सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र मोहन और कुशल चंद ठाकुर में मुकाबला है। कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव लड़ने वालों में दिनेश कुमार, अमर सिंह, दीपिका ठाकुर, राकेश भारद्वाज, विनोद कुमार, चुन्नी लाल, संजय कुमार, रमेश चंद, कृष्णा ठाकुर, बलदेव कुमार, रूप लाल मित्र, सोनिया मेहता और महेंद्र कुमार में चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed