फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एचआरटीसी के खिलाफ पैंशनर्स का प्रदर्शन

पेंशन न मिलने से नाराज एचआरटीसी पेंशनरों ने ओल्ड बस पर किया प्रदर्शन

Sat, 15 Jun 2019 02:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी के खिलाफ पैंशनर्स का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम में सालों तक सेवाएं देने के बावजूद सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन के लिए दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पेंशन और दूसरे वित्तीय लाभ समय पर न मिलने से भड़के एचआरटीसी पेंशनरों ने शुक्रवार को ओल्ड बसस्टैंड पर प्रदर्शन किया। इसमें सैकड़ों रिटायर कर्मियों ने हिस्सा लिया और एचआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

पेंशनरों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के तीन साल बाद भी कई कर्मियों को पेंशन नहीं मिल रही। मासिक पेंशन, कम्यूटेशन राशि, ग्रेच्युटी और अर्जित अवकाश राशि का समय पर भुगतान नहीं हो रहा। पेंशनरों को दफ्तर के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पाल ने कहा कि प्रबंधन मई 2013 के बाद आज तक पेंशन अदायगी के लिए एक तिथि तय नहीं कर पाया है। सरकार की घोषणा के बावजूद एचआरटीसी प्रबंधन पेंशन बढ़ोतरी नहीं कर रहा। कोर्ट के आदेशों को भी लागू नहीं किया जा रहा है। कहा कि वीरवार को भी पेंशनर एमडी से मिले थे लेकिन उन्होंने एक भी मांग पूरी करने से मना कर दिया। रिटायर कर्मियों के चिकित्सा बिलों की अदायगी लटकी पड़ी है जिसका समय पर भुगतान किया जाना चाहिए। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed