{"_id":"5cf6adacbdec22076f512694","slug":"15596701841-shimla-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल कंपनी ने चुपचाप कम कर दी सप्लाई, आधे शहर को तीसरे दिन आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल कंपनी ने चुपचाप कम कर दी सप्लाई, आधे शहर को तीसरे दिन आपूर्ति
Tue, 04 Jun 2019 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को गर्मी में रोज पानी की सप्लाई के दावों की पोल खुल गई है। गर्मी का सीजन शुरू होते ही पेयजल कंपनी ने गुपचुप तरीके से शहर में पानी की अघोषित राशनिंग शुरू कर दी है। आधे शहर में मंगलवार को पानी नहीं आया। वहीं, जिन इलाकों में पानी दिया गया, वहां भी प्रेशर कम रहा। पेयजल कंपनी ने गुपचुप तरीके से पानी की सप्लाई का समय भी 15 से 20 मिनट तक घटा दिया है।
विज्ञापन
ढली और इंद्रनगर इलाके में मंगलवार को पानी की सप्लाई नहीं दी गई। समिट्री में भी देर शाम तक पानी नहीं आया। पेयजल कंपनी के संजौली दफ्तर में लोगों के फोन बजते रहे। लेकिन सभी को यही जवाब मिला कि आज पानी कम है, सप्लाई नहीं मिलेगी। चौड़ा मैदान जोन के चक्कर, टुटू और मज्याठ इलाके में भी देर शाम तक पानी की सप्लाई नहीं मिली।
विज्ञापन
सेंट्रल जोन के यूएस क्लब एरिया में भी सप्लाई नहीं दी जा सकी। न्यू शिमला जोन के सेक्टर एक, दो, तीन और चार में शाम तक पानी नहीं दिया गया। हालांकि, देर शाम यहां कुछ इलाकों में सप्लाई दी गई। विकासनगर और कंगनाधार में मंगलवार को तीसरे दिन पानी दिया जा सका। उधर, शकराला, बसंत विहार, पंथाघाटी के कई इलाकों में भी पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
देरी से सप्लाई, मिल रहा कम पानी
शहर में पेयजल शेड्यूल बिगड़ गया है। जिन इलाकों में अभी तक सुबह की शिफ्ट में पानी दिया जा रहा था, उन्हें अब शाम को सप्लाई मिल रही है। वहीं, शाम की सप्लाई वाले इलाकों को आधी रात तक पानी का इंतजार करना पड़ रहा है। उधर, छोटा शिमला जोन से सभी इलाकों में मंगलवार को पानी तो दिया गया, लेकिन सप्लाई का समय 15 से 20 मिनट तक घटा दिया गया। कई घरों में पानी की टंकियां तक नहीं भर पाई।
शहर को मिला 45.12 एमएलडी पानी
मंगलवार को शिमला शहर के लिए सभी परियोजनाओं से 45.12 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है। हालांकि, यह सामान्य से करीब पांच एमएलडी कम है, लेकिन आधे शहर में पानी न आना समझ से परे है। उधर, कंपनी का कहना है कि सोमवार को कम पानी मिलने के कारण शेड्यूल गड़बड़ाया है लेकिन अब सप्लाई सामान्य हो गई है।