{"_id":"5cf6ad98bdec22073b654074","slug":"15596701647-shimla-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़, बारिश में आधी रात को शहर की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़, बारिश में आधी रात को शहर की बत्ती गुल
Wed, 05 Jun 2019 12:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर रात चले अंधड़ के कारण शहर के कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई। शहर के हिमलैंड, कनलोग, न्यू शिमला, पंथाघाटी, नवबहार, संजौली सहित कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। इसी दौरान कई क्षेत्रों में अचानक हाई वोल्टेज से बिजली के उपकरण जल गए। कई घरों में बल्ब फट गए। चक्कर और शैहच में पेड़ गिरने से रात भर बिजली गुल रही। मंगलवार शाम तक भी इन इलाकों में बिजली की आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
चक्कर में तेज हवाओं के कारण पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। इधर, धामी सब-डिवीजन के शैहच गांव में भी पेड़ गिरने से बिजली बोर्ड की मेन लाइन में दिक्कत आ गई। इससे गांव में रात भर बिजली की सप्लाई प्रभावित रही। बोर्ड ने दावा किया है कि जल्द ही गांव में बिजली के तारों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
शैहच गांव में बुधवार शाम को मिलेगी बिजली सुविधा
शैहच गांव में बुधवार को बिजली की आपूर्ति सुचारु हो सकेगी। पेड़ को हटाने के लिए मंगलवार शाम तक वन विभाग की टीम लगी रही। शाम तक बिजली की सप्लाई को बहाल नहीं किया जा सका था। बिजली बोर्ड ने बुधवार तक सप्लाई बहाल करने का दावा किया है।
विज्ञापन
जल्द होगी बिजली सेवा बहाल: चांदला
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता राजेश चांदला ने बताया कि बोर्ड को पेड़ गिरने की सूचना सुबह मिली। बोर्ड ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है।
मेन लाइन से लगाना पड़ा कट : मदन धीमान
बिजली बोर्ड के सब-डिवीजन धामी के अधिशासी अभियंता मदन धीमान ने बताया कि शैहच गांव में पेड़ गिरने से मेन लाइन बंद करनी पड़ी।