{"_id":"5cf6ad6ebdec2207881289a7","slug":"155967012119-shimla-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला कार्निवाल में दिखी देश की लोक संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला कार्निवाल में दिखी देश की लोक संस्कृति की झलक
Tue, 04 Jun 2019 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल में देश भर के अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक झलक दिखने को मिल रही है। कार्निवल के दूसरे दिन ऐतिहासिक रिज मैदान पर इन कलाकारों ने रिज मैदान, रिपोर्टिंग रूम, गेयटी प्लाजा और राज्य पुस्तकालय के बाहर अपने-अपने राज्यों की लोकनृत्य पेश किए।
विज्ञापन
इस बीच मालरोड से लेकर शेर-ए-पंजाब तक देश के पांच राज्यों से आए कलाकार करतब करते नजर आए। नॉर्थ जॉन कल्चर केंद्र और प्रदेश सरकार के संयुक्त सहयोग से जिला प्रशासन की ओर से मनाए जा रहे इस कार्निवल के लिए देश के चारों दिशों के युवा कलाकारों सहित प्रोफेशनल कलाकार पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
इस बीच मालरोड, टॉउन प्लाजा, गेयटी टाउन हाल शेरे पंजाब से लेकर लिफ्ट तक जगह-जगह जम्मू-कश्मीर, असम, हैदराबाद, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समर टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला पहुंचे सैलानियों और शहर के स्थानीय लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया और जमकर मौज मस्ती की।
विज्ञापन
कार्निवल के तीसरे दिन रिज मैदान प्रदेश की पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति देंगे। प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों से आए सर्वश्रेष्ठ परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुनों पर हिमाचल की लोक सांस्कृतिक को पेश करेंगे। कलाकारों की ओर से देव स्थलों, देव पूजा, पारंपरिक मेलों, शादी समारोह पर बजने वाली वाद्य यंत्रों की धुनों पर प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर बारह बजे से खंजरी- मुसादा, शहनाई, टमक और बांसुरी वादन पर प्रस्तुतियां होगी।
इन जिलों के वाद्य यंत्र रहे मौजूद
टमक दल हमीरपुर, महासू युवक संस्कृति मंडल चौपाल, मंडी देवाश्री ब्रहमा मंदिर कमेटी, चंबा का संस्कृति दल, सांस्कृतिक दल सिरमौर के वाद्य यंत्र कलाकारों ने हिस्सा लिया।
देश के पांच राज्यों के कलाकार दे रहे प्रस्तुति
इसमें असम के कलाकार बीहू, मध्यप्रदेश के राई, गुजरात के डांडिया, जम्मू-कश्मीर के रउफ और तेलंगाना के कलाकार पेरिनी शिवतांडवम लोकनृत्य पेश कर रहे है।
मालरोड से लिफ्ट तक दिख कई करतब
कार्निवल में चंडीगढ़ के कलाकारों ने कठपुतली, टाउन हॉल और टका बैंच पर राजस्थान के कलाकारों ने कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत करेंगे। मध्य हरियाणा के कलाकार बीन जोगी, राजस्थान के कलाकार कच्ची घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी।