फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ढाई करोड़ से बन रहे आजीविका भवन की निर्माण गुणवता जांचने के आदेश

ढाई करोड़ से बने आजीविका भवन की निर्माण गुणवत्ता जांचने के आदेश

Sat, 01 Jun 2019 12:14 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
ढाई करोड़ से बन रहे आजीविका भवन की निर्माण गुणवता जांचने के आदेश
सांकेतिक तस्वीर

शहर की तिब्बती मार्केट को बसाने के लिए बनाए जा रहे आजीविका भवन के निर्माणकार्य को जांचने के आदेश जारी हो गए हैं। ढाई करोड़ के इस प्रोजेक्ट के निर्माण में पहले देरी को लेकर सवाल भी खड़े हो चुके हैं। अब सरकार के गुणवत्ता नियंत्रण दल ने आजीविका भवन की निर्माण सामग्री को लेकर नगर निगम से रिपोर्ट मांगी है। एमसी से पूछा है कि क्या भवन निर्माण में इस्तेमाल की सामग्री लैब से टेस्ट की है।

विज्ञापन


यदि टेस्ट की है तो क्या मौके पर इसी अनुसार निर्माण हो रहा है या नहीं। इसकी पूरी रिपोर्ट देने को कहा है। नगर निगम ने हरकत में आते हुए संयुक्त आयुक्त अनिल शर्मा की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बना दी है। कमेटी को दो दिन के भीतर निर्माण के टेस्ट और इसकी जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इसके अलावा चक्कर सड़क की निर्माण सामग्री का सैंपल भी चेक किया जा रहा है। सरकार के गुणवत्ता नियंत्रण दल ने हाल ही में हुए निरीक्षण के बाद इन दोनों की गुणवत्ता जांचने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


13 से 15 जून तक चलेगी जांच
अतिरिक्त प्रधान सचिव मुख्यमंत्री एवं गुणवत्ता नियंत्रण दल के अध्यक्ष संजय कुंडू की अगुवाई में 13 जून से इस भवन के निर्माण की जांच की जानी है। कुंडू का कहना है कि नगर निगम शिमला में चल रहे निर्माण कार्य, जिसमें प्रथम दृष्टया में खामी नजर आ रही थी उसकी गहन गुणवत्ता जांच 13 से 15 जून तक की जाएगी। संजय कुंडू ने कहा कि कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरे में दबे गरीबों के आवास, इसकी भी हो जांच
आजीविका भवन में 222 दुकानें बनाने की योजना है। कैग रिपोर्ट के अनुसार यह प्रोजेक्ट जून 2015 में पूरा होना था। लेकिन देरी के चलते इसकी 1.25 करोड़ की दूसरी किस्त लैप्स हो गई है। निगम चैलेंज फंड और लाभार्थियों से मिले पैसों से इसका काम करवा रहा है। इसके अलावा शहरी गरीबों को बसाने के लिए बनाए जाने वाले आशियाना प्रोजेक्ट कृष्णानगर के नाले में कचरे में दबे पड़े हैं। इनका काम आगे नहीं बढ़ रहा। गरीब परिवार इनके बनने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, सरकार का गुणवत्ता नियंत्रण दल यदि इसकी सुध भी ले तो शहर के सैकड़ों गरीब परिवारों को जल्द आशियाना मिलने की उम्मीद बंध जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed