{"_id":"5ce42ef5bdec22078a1fcaf2","slug":"15584581514-shimla-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोतल में भरो टॉफी, चॉकलेट और दूध पैकेट के प्लास्टिक रैपर, निगम खरीदेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोतल में भरो टॉफी, चॉकलेट और दूध पैकेट के प्लास्टिक रैपर, निगम खरीदेगा
Wed, 22 May 2019 12:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिल्स क्वीन शिमला को साफ सुथरा बनाने और प्लास्टिक कचरे को ठिकाने लगाने के लिए नगर निगम ने नया फार्मूला निकाला है। लोग अब टॉफी, चॉकलेट, चिप्स, कुरकुरे, दूध की थैली आदि के रैपर को कचरे में डालने की बजाय प्लास्टिक की बोतल में डालें। नगर निगम से 15 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगा।
विज्ञापन
निगम प्रशासन का तर्क है कि रोजाना घरों से इस तरह का प्लास्टिक कचरा निकलता है। लोग इसे डस्टबिन या फिर खुले में फेंक देते हैं। इससे गंदगी फैलती है। प्लास्टिक कचरा जल्दी नष्ट भी नहीं होता जिससे राजधानी की खूबसूरती भी दागदार हो रही है। सफाई कर्मचारी भी छोटे प्लास्टिक रैपर हर जगह से नहीं उठा पाते। ऐसे में यदि लोग इस मुहिम में साथ दे तो शहर को संवार सकते हैं।
विज्ञापन
नगर निगम ने अपने कर्मचारियों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है। शहरवासी अपने वार्ड कार्यालय में जाकर बोतल समेत प्लास्टिक वेस्ट बेच सकते हैं। निगम मौके पर ही पैसे देगा। हालांकि, निगम पहले भी ऐसी योजनाएं निकाल चुका है, लेकिन यह कारगर साबित नहीं हुई।
विज्ञापन
खुले में कचरा फेंकने वालों के फोटो भेजो और ईनाम पाओ
शहर में खुले में कचरा फेंकने वालों को पकड़ने लिए नगर निगम ने नई योजना तैयार की है। ऐसे लोगों की फोटो भेजने वाले को निगम नगद ईनाम देगा। निगम ने अपने सफाई कर्मचारियों को ऐसे लोगों के फोटो भेजने को कह दिया है। निगम प्रशासन ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसके अनुसार फोटो भेजने वाले को 50 रुपये ईनाम दिया जाएगा।
हालांकि, सदन में इसे बढ़ाने पर भी फैसला हो सकता है। इस महीने होने वाली मासिक बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। मंगलवार को सैहब सोसायटी के कर्मचारियों के साथ हुई बैठक के दौरान निगम आयुक्त पंकज राय ने इसकी जानकारी दी। खुले में कचरा फेंकने वालों के लाइव वीडियो रिज मैदान पर दिखाने की योजना पर भी निगम प्रशासन काम कर रहा है।
दो दिन सूखा, चार दिन उठेगा गीला कचरा
शहर में अब चार दिन गीला और दो दिन सूखा कचरा उठाया जाएगा। निगम प्रशासन के अनुसार पहली जून से गीला सूखा कचरा अलग उठाने की योजना को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके तहत मंगलवार और शुक्रवार को ही सूखा कचरा उठाया जाएगा। बाकी चार दिन गीला कचरा उठेगा। लोगों को खुद कचरा अलग रखने का प्रबंध करना होगा। अलग कचरा न रखने पर निगम कर्मचारी कचरा नहीं उठाएंगे।