{"_id":"5ce42eefbdec2207514f3480","slug":"155845814818-shimla-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए तैनात होंगे 81 अतिरिक्त जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए तैनात होंगे 81 अतिरिक्त जवान
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में टूरिस्ट सीजन के दौरान वाहनों की बढ़ती आमद के चलते ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 81 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। जिला पुलिस ने टूरिस्ट सीजन के लिए पुलिस मुख्यालय से तीन अतिरिक्त रिजर्व की मांग की है। चुनाव परिणाम आने के बाद 24 मई को शहर को अतिरिक्त पुलिस बल मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
टूरिस्ट सीजन के दौरान रोजाना हजारों की संख्या में अतिरिक्त वाहन शहर में पहुंचने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मौजूदा समय में शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रित करने का जिम्मा करीब 125 कर्मियों पर है। इनमें कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और एएसआई स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। टूरिस्ट सीजन के दौरान शहर के एंट्री प्वाइंटों पर जाम की समस्या गहरा जाती है।
विज्ञापन
टूटीकंडी क्रासिंग से एमएलए क्रासिंग, आरटीओ आफिस, 103 टनल, रेलवे स्टेशन, विधानसभा से विक्ट्री टनल तक लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। विक्ट्री टनल से ताराहाल की ओर सड़क किनारे होटलों की वजह से भी अकसर जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर की पार्किंगों के बाहर एंट्री और एग्जिट पर भी वाहनों की आमद बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आती है। अतिरिक्त जवान मिलने के बाद इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पीएचक्यू से मांगी तीन रिजर्व : मनमोहन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने कहा कि टूरिस्ट सीजन के दौरान शहर में परिवहन व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस मुख्यालय से 3 रिजर्व मांगी गई हैं। अतिरिक्त जवान मिलने के बाद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा।
दो शिफ्टों में 72 ट्रैफिक प्वाइंट पर होती है तैनाती
शहर में ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए दो शिफ्टों में 72 ट्रैफिक प्वाइंटों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ड्यूटी देते हैं। सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और 2 बजे से रात 8 बजे तक दो शिफ्टों में कर्मियों की तैनाती होती है। करीब 20 प्वाइंटों पर नाइट शिफ्ट में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती होती है।
रोजाना शहर में पहुंच रहे 5000 से अधिक वाहन
टूरिस्ट सीजन के दौरान इन दिनों करीब 5000 अतिरिक्त वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं। सामान्य दिनों में रोजाना करीब 3000 वाहनों की एंट्री होती है। वीकेंड पर शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की संख्या बढ़कर 7000 तक पहुंच जाती है।