{"_id":"5d1b766b8ebc3e3cce1c6f2f","slug":"155-plants-of-apple-gutted-in-fire-in-chamba-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग से 155 सेब के पौधे जले, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग से 155 सेब के पौधे जले, लाखों का नुकसान
Tue, 02 Jul 2019 08:53 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Jul 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा में जंगल में भड़की आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा में जंगल की आग की चपेट में आने से मुडग गांव में सेब के 155 पौधे जल गए। इससे बागवानों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है। गनीमत रही की सेब के बागीचे के साथ ही निर्माणाधीन मकान इसकी जद में नहीं आया।
विज्ञापन
अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर जंगल में लगी आग को जैसे-तैसे बुझाया। प्रभावित नुकसान के बारे पंचायत प्रधान और पटवारी को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
प्रभावित रिपू शमन सिंह पुत्र योग सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद जंगल में भड़की आग से उनके रकबे में लगे 155 के करीब सेब के पौधे जल गए। जंगल में भड़की आग को बुझाने के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिट्टी डाल और पानी फेंककर किसी न किसी तरह से जंगल की आग को बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समय रहते अगर आग पर काबू न पाया जाता तो उनके निर्माणाधीन मकान को भीक्षति पहुंच सकती थी। रिपू शमन सिंह ने बताया कि जंगल की आग से होने वाले नुकसान के बारे में संबंधित पटवारी और पंचायत प्रधान को सूचित कर दिया गया है।