फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla urban seat voter list Including 1,758 new names

Shimla Urban Seat: शिमला शहरी सीट की मतदाता सूची में 1,758 नए नाम शामिल

Tue, 18 Oct 2022 11:24 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2022 11:24 AM IST
सार

शिमला शहरी में इस बार 1758 नए मतदाता सूची में शामिल किए हैं। शिमला शहरी में 1549 ऐसे मतदाता भी हैं, जिनके दो जगह नाम होने पर नाम कटे हैं।

विज्ञापन
shimla urban seat voter list  Including 1,758 new names
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉट सीट शिमला शहरी में इस विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और काटे जाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंतिम सूची जारी कर दी है। शिमला शहरी में इस बार 1758 नए मतदाता सूची में शामिल किए हैं। शिमला शहरी में 1549 ऐसे मतदाता भी हैं, जिनके दो जगह नाम होने पर नाम कटे हैं। इसलिए शिमला शहरी में इस बार कुल मतदाताओं के आंकड़े में कोई अधिक बदलाव नहीं हुआ है। शिमला शहरी में 91 पोलिंग स्टेशन और 48,279 मतदाता हैं। शहरी सीट पर पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में सबसे कम 63 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन


इस बार दो जगह नाम वाले वोटर के नाम हटे हैं और लगभग उतने ही नए मतदाता जुड़े हैं, तो इससे इस बार शिमला सीट पर कुछ मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। नए मतदाताओं में वोट देने को लेकर उत्साह आम तौर पर अधिक रहता है। इसके अलावा जो नाम कटे हैं, जाहिर है कि वह अपने क्षेत्र में मतदान करेंगे। 2017 के चुनाव में जिला में जुब्बल-कोटखाई में सबसे अधिक 70 फीसदी तक मतदान हुआ था, इस बार इस चुनाव क्षेत्र की मतदाता सूची में 2545 नए मतदाता जुड़े है। सिर्फ 1017 मतदाताओं के नाम कटे हैं। यहां 73,057 मतदाता हैं।
विज्ञापन


पिछले विस चुनाव में 73.5 फीसदी रहा था मतदान
जिला शिमला के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 73.5 फीसदी रहा था। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने कहा कि इस बार दो जगह मतदाता सूची में शामिल नाम हटा दिए हैं, नए युवा मतदाताओं के नाम दर्ज करने को विशेष अभियान चलाए गए हैं, जिससे इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। कहा कि दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा भी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed